4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan-ka-ran: सांसद से विधायक बनेंगे कांग्रेस के रघु शर्मा, केकड़ी से मिल सकता है टिकट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
raghu sharma in rajasthan election

raghu sharma in rajasthan election

अजमेर.

कांग्रेस ने जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में एक नाम पर सहमति बना ली है। माना जा रहा है कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद डॉ. रघु शर्मा को उतारा जाएगा। हालांकि फिलहाल सूची फाइनल नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अभी तक जिन नामों पर सहमति बनाई है, उसमें सांसद रघु शर्मा को नाम केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से शामिल किया गया है।

इसकी सूचना मिलने पर रघु शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। केकड़ी, सरवाड़, हिंगोनिया आदि जगह पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा उपचुनाव में रघु शर्मा ने अजमेर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की नैया पार लगाई थी। उपचुनाव में उन्हें केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक करीब 34 हजार वोटों की बढ़त मिली। साथ ही उन्हें लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को हराया था।

कोई भी निर्णय होगा पार्टी का होगा। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वह कार्य किया जाएगा।

-रघु शर्मा, सांसद अजमेर