Rajasthan News : किशनगढ़ हवाई अड्डे के विस्तार को गति मिली है। यहां एप्रन और टैक्सी वे के निर्माण के लिए शुक्रवार को एक कंपनी को कार्यादेश जारी कर दिए गए। किशनगढ़ हवाई अड्डे के डायरेक्टर बी. एल. मीणा ने बताया कि इस परियोजना के तहत 6 आधुनिक पार्किंग वे (एयर क्राफ्ट पार्किंग बेस) का निर्माण किया जाएगा, जो विशेष रूप से एयरबस ए 320 और ए 321 जैसे विमानों की पार्किंग एवं संचालन के लिए उपयुक्त होंगे।