30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सम्पर्क पोर्टल : 10 दिन में हो रहा शिकायतों का निवारण, अजमेर राज्य में नम्बर वन

-संतुष्टि का प्रतिशत भी बढ़ा

2 min read
Google source verification
Rajasthan sampark portal

Rajasthan sampark portal

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निवारण में अजमेर जिला तेजी से काम कर रहा है। जिले में सम्पर्क पर दर्ज शिकायत का निवारण 10 दिन में ही हो रहा है। यह राज्य में सबसे कम समय है। इसके चलते अजमेर राज्य में सम्पर्क पोर्टल की शिकायत को त्वरित निस्तारण में पहले नम्बर पर है।प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे जिले की रैंकिंग मेें काफी सुधार हो रहा है। पिछले माह जिले का औसत निस्तारण समय 13 था जो अब घट कर 10 पर आ गया है। यह राज्य में सर्वश्रेष्ठ है।

करीब 74 प्रतिशत लोग संतुष्ट

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए नियत समय सीमा में निस्तारण करने से जिले का राहत संतुष्टि प्रतिशत करीब 73.94 है। यानी करीब 74 प्रतिशत लोग शिकायत निवारण से संतुष्ट हैं। 14 जून तक जिले मेें राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर 9 हजार 92 शिकायतें लम्बित थीं। इनमें 4 हजार 65 का समाधान कर दिया गया। 5 हजार 25 शिकायतें पंडिग है। शिकायत निवारण का औसत टाइम अब 10 दिन हो गया है।

इन जिलों मे हो रही है देरी

चित्तौड़ जिले में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निवारण में ढिलाई बरती जा रही है। यहां शिकायत निवारण में 39 दिन लग रहे हैं। जबकि जोधपुर में 21 दिन, राजसमंद मेें 20 दिन तथा प्रतापगढ़, जैसलमेर, बीकानेर तथा जयपुर में 19-19 दिन का समय लग रहा है।

कारगर है सम्पर्क पोर्टल

समस्याओं पर ध्यान नहीं देने, काम नहीं करने तथा विभागों में सुनवाई नहीं होने पर आमजन राजस्थान सम्पर्क पोर्टल का सहारा ले रहे हैं। जिला परिषद आने वाली सभी शिकायतों, ग्रामीण क्षेत्रों की जन सुनवाई की सभी शिकायतें सहित अन्य प्रकरण भी सम्पर्क पोर्टल पर डाले जा रहे हैं। शिकायत का समय पर निवारण नहीं करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस व चार्जशीट भी दी जा रही है। इससे शिकायत निवारण के समय तो तेजी आई ही है संतुष्टि का प्रतिशत भी बढ़ा है।

इनका कहना है

नियमित बैठक एवं लम्बित प्रकरणों के नियमित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी-अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया जाता है। जिससे प्रकरणों के निस्तारण समय सीमा में होने से जिले के औसत निस्तारण समय में भी काफी सुधार हुआ है।

- कैलाश चंद शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर एवं नोडल अधिकारी सम्पर्क पोर्टल अजमेर