9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Video : राजस्थान में तीसरी बार ट्रेन डिरेल करने की साजिश, अब SIT खोलेगा राज

Ajmer Train Derail Case : राजस्थान के अजमेर में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की जांच के लिए अजमेर रेंज आईजी ने SIT का गठन किया है। साथ ही अजमेर पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी भी मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, 8 सितंबर को अजमेर के फुलेरा से अहमदाबाद रेल मार्ग से गुजर रही एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर रखे करीब 1 क्विंटल वजनी ब्लॉक से टकरा गई थी।

Google source verification

Ajmer Train Derail Case : राजस्थान के अजमेर में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की जांच के लिए अजमेर रेंज आईजी ने SIT का गठन किया है। साथ ही अजमेर पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी भी मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, 8 सितंबर को अजमेर के फुलेरा से अहमदाबाद रेल मार्ग से गुजर रही एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर रखे करीब 1 क्विंटल वजनी ब्लॉक से टकरा गई थी। ट्रेन के इंजन ने ब्लॉक को कुचल दिया था, जिससे उसके टुकड़े घटनास्थल पर बिखर गए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई। इससे पहले पाली जिले मे 23 अगस्त को राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। इस घटना के बाद 28 अगस्त को बांरा जिले में छबड़ा इलाके में पटरियों पर बाइक का चेचिस रखा गया था।