2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rakhi Festival: बहनें बांधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी, रहेगा भद्रा का साया

सुबह 10.59 से रात्रि 9.02 बजे तक रहेगी भद्रा, गुरुवार को भी मनाएंगे लोग रक्षा बंधन।

less than 1 minute read
Google source verification
Rakhi Festival: Sisters tying Rakhi on Brothers Wrist

Rakhi Festival: Sisters tying Rakhi on Brothers Wrist

शहर में रक्षाबंधन पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों को तिलक कर, मिष्ठान खिलाकर कलाई पर राखी बांधेंगी। भद्रा होने के पूरे दिन रक्षाबंधन पर्व नहीं मना सकेंगे। कई लोग गुरुवार को भी रक्षाबंधन पर्व मनाएंगे।

पारम्परिक मान्यतानुसार सावन शुक्ल पूर्णिमा पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का साया रहेगा। पुरोहितों और पंचांग के अनुसार बुधवार को भद्रा सुबह 10.59 बजे से शुरू होकर रात 9.02 बजे पर समाप्त होगी। भद्रा के दौरान राखी बांधना अशुभ होता है। भद्रा की शुरुआत से पहले सुबह 10.58 बजे और रात्रि 9:02 से मध्यरात्रि 12:28 बजे आप राखी बांधी जा सकेगी।

इसके अलावा गुरुवार को सुबह 7.37 मिनट तक भी राखी का पर्व मनाया जा सकेगा।बहनें अपने भाइयों के तिलक कर, मिष्ठान खिलाकर राखियां बांधेंगी। भाई भी बहनों को उपहार, कपड़े और अन्य सामग्री भेंट देंगे। शहर में केंद्रीय कारावास में भी कैदियों के बहनें राखियां बांधेंगी। मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण, सिद्धि विनायक, भगवान शिव-पार्वती के राखी बांधी जाएगी।

विशेष बच्चों को बांधे रक्षा सूत्र
अजमेर.प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मीनू विकास केंद्र चाचियासवास स्कूल में बी के ज्योति, ने विशेष बच्चों को रक्षा सूत्र कलाई पर बांधे। योगिता बहन ने उन्हें आत्म स्मृति का तिलक लगाए। ज्योति बहन ने कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्य और अध्यात्म की शिक्षा बेहद जरूरी है। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के परम पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर जीतू,डॉक्टर छबलानी और ऋषभ मौजूद रहे। ईश्वर सिंह,शिक्षक व स्टाफ का सहयोग रहा।