24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan New Districts: राजस्थान में नए जिलों को आरएएस अफसरों की पड़ेगी जरूरत, इन पदों पर होनी हैं भर्तियां

Rajasthan New Districts: राज्य में 19 नए जिलों के अस्तित्व में आते ही सरकार के लिए चुनौती बढ़ेगी। आरएएस-2021 के साक्षात्कार तथा 2023 नई भर्ती को समय पर पूरा करना सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए जरूरी होगा।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Aug 06, 2023

photo_6231064134594705176_x.jpg

अजमेर. Rajasthan New Districts: राज्य में 19 नए जिलों के अस्तित्व में आते ही सरकार के लिए चुनौती बढ़ेगी। आरएएस-2021 के साक्षात्कार तथा 2023 नई भर्ती को समय पर पूरा करना सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए जरूरी होगा। दोनों भर्तियों से राज्य सहित नए जिलों को विभागवार 1893 अफसर मिल सकेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस भर्ती-2021 के तहत 2174 अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इनमें आरएएस के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद शामिल हैं। इसी तरह आरएएस 2023- भर्ती में राज्य सेवा के 424 और अधीनस्थ सेवा के लिए 481 पद शामिल हैं।

यूं बनता है सेटअप
नियमानुसार किसी भी जिले में 1 आईएएस कलक्टर के अलावा एडीएम शहर, एडीएम प्रशासन, प्रोटोकॉल अधिकारी, भू-रूपांतरण अधिकारी, जिला परिषद सीईओ, नगर परिषद-नगर पालिका आयुक्त, आबकारी अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य पद शामिल होते हैं। राज्य के 19 जिलों में 19 कलक्टर, 19 आईपीएस के अलावा सर्वाधिक जरूरत आरएएस अफसरों की होगी।

त्वरित प्रक्रिया से होगा फायदा
आरएएस अफसरों के लिए सरकार की निर्भरता राजस्थान लोक सेवा आयोग पर है। आरएएस 2021 भर्ती में 988 और आरएएस 2023 भर्ती में 905 पद शामिल हैं। इनमें आरएएस 2021 के साक्षात्कार अक्टूबर-नवम्बर तक पूरे होने की संभावना है। इससे नए जिलों को अफसर मिल सकेंगे। आरएएस 2023 की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार प्रक्रिया साल 2024 तक पूरी होगी।

इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
आरएएस, बीमा, उद्योग, सहकारी, परिवहन, नियोजन, श्रम कल्याण, आबकारी निरोधक, पर्यटन, उद्योग अधीनस्थ, तहसीलदार, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, श्रम कल्याण, राजस्थान कृषि सेवा सहित अन्य पदों पर भर्तियां होनी है।

देर हो जाती है...
आरएएस 2018 : 1051 पदों की एवज में 2010 अभ्यर्थी के साक्षात्कार में कानूनी पेचीदगियों और कोरोना संक्रमण से देरी।

आरएएस 2016 : 725 पदों की एवज में 1792 अभ्यर्थी के साक्षात्कार 2017 में हुए। सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट में याचिका के चलते दो साल लग गए पोस्टिंग में

आरएएस 2013 : 990 पदों की एवज में 6629 अभ्यर्थी हुए थे पास। प्रिंटिंग प्रेस प्रकरण के चलते निरस्त करनी पड़ी परीक्षा। 2014 में करानी पड़ी दोबारा।

आरएएस 2011 : 1106 पदों की एवज में 3165 अभ्यर्थी हुए थे पास। एक साल में ही परीक्षा-साक्षात्कार के बाद हुई थी पूरी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan New Districts: राजस्थान में अब होंगे 50 जिले, यहां देखें जिलों की पूरी लिस्ट


नए जिलों के लिए निश्चित तौर पर आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के अफसरों की जरूरत होगी। आरपीएससी को पुरानी और नई आरएएस भर्ती को त्वरित पूरा करना होगा। इससे सरकार और जिलों को अफसर मिल सकेंगे।
डॉ. शिवसिंह राठौड़, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, आरपीएससी

यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 3578 पदों पर निकली भर्ती, जारी की विज्ञप्ति, देखें डिटेल्स


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग