5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्ची शराब की भट्टियां और वॉश नष्ट

रामगंज सांसी बस्ती मेंकार्रवाई : अंग्रेजी शराब समेत तीन तस्करों को पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Apr 03, 2020

कच्ची शराब की भट्टियां और वॉश नष्ट

कच्ची शराब की भट्टियां और वॉश नष्ट

अजमेर. लॉकडाउन में अवैध और कच्ची शराब की बिक्री का खतरा बढ़ता जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस ने दो दिन में सांसी बस्ती में दो कार्रवाई कर कच्ची शराब की भट्टी नष्ट करने के साथ हजारों लीटर वॉश नष्ट की। वहीं गुरुवार देर शाम गेगल थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार को ठेके के पीछे बने कमरे से शराब बेचते पकड़ा।

भगवानगंज चौकीप्रभारी मुकेश कुमार यादव ने गुरुवार शाम को सांसी बस्ती में कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बना रही बीना पत्नी मनोहर सांसी को पकड़ा। पुलिस ने यहां तैयार की गई अवैध शराब की भट्टी और वॉश नष्ट की। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। अदालती आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एक हजार लीटर वॉश नष्ट
इसी तरह बुधवार रात को भगवानगंज चौकी टीम ने सांसी बस्ती में दबिश सुमन पत्नी शंकर सांसी को दस लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ा। पुलिस ने यहां करीब एक हजार लीटर वॉश नष्ट की कार्रवाई करते हुए ड्रम और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ठेके के पीछे से शराब की बिक्री
अजमेर. गेगल थाना पुलिस ने शराब के ठेके के पीछे से शराब की बिक्री कर रहे तीन युवकों को दबोचा। पुलिस ने उनसे सवा दो लाख रुपए समेत अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया। गेगल थाना पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस विकास सांगवान के नेतृत्व में बुबानी गांव में खोड़ा वाइन शॉप के पीछे बने कमरे से वाइन शॉप के संचालक सुभाष टांक की शह पर शराब बेचते सेल्समैन सीकर श्रीमाधोपुर कोटड़ी निवासी श्रीराम जाट, नागौर बड़ी खाटू निवासी दयाल सिंह, यूपी बरेली मीरगंज निवासी रामवीरसिंह को दबोचा।