5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 10th result: 8 लाख 76 हजार स्टूडेंट्स हुए पास, सेकंड डिवीजन सबसे ज्यादा

81 हजार 22 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा योग्य घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
rbse 10th class result

rbse 10th class result

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा का परिणाम 79.85 प्रतिशत रहा। पिछले साल परीक्षा का परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा था। दसवीं के साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का भी परिणाम जारी किया गया। इस साल 8 लाख 76 हजार से ज्यादा स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें भी द्वितीय श्रेणी ज्यादा स्टूडेंट्स ने प्राप्त की है।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने बोर्ड कार्यालय में सांय चार बजे परिणाम जारी किया। बोर्ड प्रशासक नत्थमल डिडेल, बोर्ड सचिव मेघना चौधरी, वित्तीय सलाहकार आनंद आशुतोष, निदेशक जी के माथुर, उप निदेशक राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सैकंडरी परीक्षा में इस साल 10 लाख 98 हजार 132 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से 8 लाख 76 हजार 848 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 81 हजार 22 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा योग्य घोषित किया गया है।

द्वितीय श्रेणी में सर्वाधिक परीक्षार्थी
दसवीं परीक्षा में इस साल द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या सर्वाधिक 4 लाख 60 हजार 61 रही। प्रथम श्रेणी में 3 लाख 37 हजार 78 और तृतीय श्रेणी में विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख 33 हजार 350 रही। 359 विद्यार्थी महज उत्तीर्ण घोषित किए गए। नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 80.07 प्रतिशत और स्वयंपाठी विद्यार्थियों का परिणाम महज 14.85 प्रतिशत रहा।

प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम 61.01 प्रतिशत
प्रवेशिका परीक्षा में इस साल कुल 6 हजार 758 विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए। इनमें से 4 हजार 123 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 1 हजार 38, द्वितीय श्रेणी में 2 हजार 251 और तृतीय श्रेणी में 834 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 978 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी। प्रवेशिक परीक्षा में छात्रों का परिणाम 61.52 प्रतिशत और छात्राओं का परिणाम 60.58 प्रतिशत रहा।