12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे

7 min read
Google source verification
read ajmer related news in one package

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे

1) डिग्गी क्षेत्र में मिला नवजात का शव

अजमेर. क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित डिग्गी तालाब क्षेत्र में नवजात का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर जेएलएन चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया। संभवत: कोई महिला लोकलाज के भय से नवजात को फेंक कर चली गई। शव दो से तीन दिन पुराना होने से उसमें बदबू भी आ रही है। शव में कीड़े भी लग गए हैं। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

2) सीआरपीएफ रेलवे ओवरब्रिज पर कार पलटी

अजमेर. मेयो कॉलेज चौराहा स्थित सीआरपीएफ रेलवे ओवरब्रिज पर एक कार पलट गई। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार कार चालक मोड़ पर तेज गति में था इस कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। गनीमत रही कि एंगल लगी होने से कार गहराई में नहीं गिरी।

3) देहशोषण के आरोपित को जेल भेजा

अजमेर. तेरह साल की मासूम बालिका को धमकी देकर छह माह से शोषण करने के आरोपित को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश दिए। रामगंज थाना पुलिस ने आरोपित नेपाल सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। आरोपित पर स्कूली छात्रा को झांसा देकर कमरे पर बुलाने व उसका देहशोषण करने का आरोप लगाया है।

4) पेट्रोल पंप पर आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

सुरक्षा उपाय की दी जानकारी

अजमेर. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप पर कार्मिकों को आग बुझाने व सुरक्षा उपाय का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर सहायक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर के निर्देशन में पेट्रोलियम पदार्थ में आग लगने पर त्वरित बचाव कार्य और आग बुझाने के उपकरणों को प्रयोग में लेने के उपाय बताए। उन्होंने आग लगने के कारण व आग फैलने से रोकने के उपायों की जानकारी दी।

गैस सिलेंडर्स के इस्तेमाल का तरीका बताया : पेट्रोलियम पदार्थों में लगने वाली आग से बचाव के लिए उपयोग में लिए जाने वाले फ ॉम, सीओटू, एबीसी, बीसी आदि सिलेंडर्स का प्रायोगिक इस्तेमाल कर आग बुझाने व इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के सेल्स मैनेजर अजय सिंह ने पेट्रोल पंप कर्मियों से कहा कि कंपनी के हर आउटलेट पर आग से सुरक्षा के उपकरण हैं। आग से बचाव के उपकरण के इस्तेमाल का तरीका सभी को आना चाहिए।

5) गहलोत के आरोपों को बताया निराधार

अजमेर. भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने वंचित वर्ग के लिए, गरीबों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की और उनके लक्ष्यों को साकार कर वंचित वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस प्रकार से यह आरोप लगा रहे हैं कि इस लाभार्थी सम्मेलन में प्रशासन का दुरुपयोग किया जाएगा और केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को यहा ले जाया जाएगा पूरी तरह निराधार है।

6) प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
अजमेर. आर. जी. एकेडमी का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को होटल मेरवाड़ा एस्टेट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एकेडमी के बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम के अन्तर्गत देश में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। संस्थान के निदेशक गिरिश जैन ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 75 छात्रों का चयन जे.ई.ई एडवांस परीक्षा में हुआ। साथ ही 216 विद्यार्थियों ने जेईई. मैंस परीक्षा में सफलता हासिल की प्राप्त की। तोशित जैन ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज व दीनदयाल उपाध्याय राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में टॉप किया। इन सभी प्रतिभावान छात्रों सहित अन्य छात्रों को समारोह में स्मृति चिह्न भेंट किए। संस्थान के निदेशक रत्नेश दयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

7) आर्यभट्ट कॉलेज ने फहराया परचम

अजमेर. महर्षि दयानद यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित परिणामों में जिले के आर्यभट्ट कॉलेज के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं। कॉलेज ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अन्तर्गत बीसीए प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान पर कृतिका वैष्णव व दीपा, द्वितीय स्थान पर दीप व तृतीय स्थान पर अनिकेत रहे। बीसीए द्वितीय वर्ष में रीतू डालिया ने प्रथम, हर्षिता शर्मा ने द्वितीय व हर्षिता भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह तृतीय वर्ष में प्रियेश नाग ने प्रथम, दीक्षा अग्रवाल ने द्वितीय व राजर्ष रॉयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज निदेशक डॉ. अमित शास्त्री ने सभी छात्रों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

8) रकम तिगुनी कराने का झांसा देने वाले को पीटा

अजमेर. रकम तिगुनी कराने का झांसा देने के एक मामले में सांसी बस्ती में बवाल हो गया। बस्ती के लोगों ने रकम दिलाने में कथित दलाली करने वाले युवक नरेश सांसी की भूमिका पर शक जताते हुए उसके घर पर धावा बोल दिया। लोगों ने उसके घर में तोडफ़ोड़ व आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी कुछ युवकों ने पत्थर फेंके। पत्थरबाजी में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल हुए युवक नरेश सांसी को भीड़ से छुड़ाकर घायलावस्था में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद मौके पर क्लॉक टावर, आदर्श नगर व रामगंज थाना पुलिस जाप्ता पहुंचा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस घायल युवक से मामले की जानकारी लेने में जुट गई है।

9) मिलती है मानवीय पक्ष और कत्र्तव्य निर्वहन की सीख

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आर. डी. सैनी की लिखित पुस्तक प्रिय ऑलिव का विमोचन हुआ। इस मौके पर बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने संवाद किया।

10) बाल वाहिनी चैकिंग अभियान में कई वाहन पकड़े

यातायात पुलिस की कार्रवाई, 215 चालान बनाए

अजमेर. यातायात पुलिस की ओर से बाल वाहिनी चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को ले जा रही स्कूली वैन, टैम्पो की तलाशी ली गई। इनमें वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस उप अधीक्षक प्रीति चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई सुबह से ही शुरू कर दी गई। इसके तहत सघन अभियान चलाया। इसमें वाहन चालकों को वर्दी में रहने की हिदायत दी गई। क्षमता से अधिक बच्चे व अन्य अनियतताएं पाए जाने पर करीब 215 वाहनों के चालकों व मालिकों के खिलाफ चालान बनाए गए।

11) बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

अजमेर. शुभदा स्पेशल वल्र्ड बी.के कौल नगर में 'ऑर्गेनाईजेशन क्वार्क के सौजन्य से विशेष बच्चों को आत्मरक्षा के गुर एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को कराटे के विभिन्न दांव पेंच, आत्मरक्षा के लिए जरूरी किक एवं पंच को शारीरिक क्रियाओं के बारे में बताया। कराटे मास्टर विपिन जैन एवं आरती शर्मा के साथ प्रशिक्षु कराटेबाज ऋतुराज जैन, पुथ्वीराज चौहन, मिली शर्मा, कुनाल एवं वेदान्शी ने विशेष बच्चों को कराटे एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समारोह में बिरला इस्टीटयूट गोवा के प्रतीक सोनी के सहयोग किया। अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने धन्यवाद दिया।

12) क्षेत्रवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अजमेर. आदर्श नगर शिवाजी नगर क्षेत्रवासियों ने रोड नाली मांग को लेकर वार्ड 31 की पार्षद रेखा शर्मा और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों की मानें तो यहां लम्बे अर्से से सड़क नाली नहीं बनी है। पार्षद बार-बार आश्वासन दे रही हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद कामकाज ठप हो जाएंगे। समय रहते सड़क, नाली और रोड नहीं बनी तो आंदेालन किया जाएगा। इस अवसर पर देवाराम गुर्जर, सतीश मेघवंशी, जगदीश शर्मा, हेमराज, ऊषा, लक्ष्मी और अन्य मौजूद थे।

13) किरीट भाई 18 को अजमेर में

अजमेर. तुलसी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आचार्य किरीट भाई द्वारा गुरु पूर्णिमा 18 जुलाई को जवाहर रंग मंच में मनाई जाएगी।
प्रवक्ता अशोक टांक ने बताया कि श्रीराम धर्मशाला में ओमप्रकाश मंगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया गया। उन्होंने बताया कि किरीट भाई 17 जुलाई रात्रि को अजमेर पहुंचेंगे तथा 18 जुलाई को जवाहर रंगमंच में सुबह 9 बजे से आर्शीवाद वचन देंगे। संयोजक किशनचंद बंसल ने बताया कि व्यवस्था के लिए समितियों का गठन किया गया है।

14) शिविर में 36 यूनिट रक्तदान

अजमेर. महावीर इंटरनेशनल के 44 वें स्थापना दिवस के के तहत भारत हॉस्पिटल शास्त्री नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मीडिया सह प्रभारी डॉ यतीन्द्र सिंह ने बताया कि इसमें 36 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।

15) अहमद महासचिव

अजमेर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वार्ड 8 के अध्यक्ष मोहम्मद निवाज खान ने शरीफ अहमद को महासचिव मनोनीत किया है।

16) भाजपा हमेशा से रही हैं किसान हितैषी

अजमेर. महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज तक किसी भी सरकार ने समर्थन मूल्य में इतना इजाफा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती हैं वो करके दिखती हैं।राज्यमंत्री भदेल ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार सदैव किसान हितैषी रही है। किसानों के लिए ऐतिहासिक कर्ज माफी इसका बड़ा उदाहरण है। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से 33 प्रतिशत फसल खराब होने पर भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

17)सड़क दुर्घटना में मौत, देना होगा 10 लाख रुपए जुर्माना

अजमेर. मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश अनंत भंडारी ने एक क्लेम को मंजूर करते हुए दुर्घटना में मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दिलाने के आदेश दिए।

कल्याणीपुरा निवासी 21 वर्षीय प्रेम देवी ने नाबालिग बच्चों की संरक्षक के रूप में तथा अभिभावकों गोविंद व मेवली की ओर से वकील अनुज टांक, धीरज गुर्जर व कुलदीप सिंह के जरिए प्रार्थना पत्र पेश किया। प्रार्थना पत्र में विपक्षी वैन चालक सुभाष सिंह, वैन मालिक खेम सिंह व ऑरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पक्षकार बनाया।इसमें बताया कि 5 मई 2017 को जगमाल टैम्पो में माल भरकर अजमेर से किशनगढ़ जा रहा तभी गगवाना मोड़ पर वैन के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगमाल की मौत हो गई। प्रार्थना पत्र में मृतक की आय के आधार पर एक करोड़ 94 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की गई।

18) पहले मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति
नसीराबाद. भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के जसवंत ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र प्रेषित कर सेना क्षेत्र में सफाई के लिए छावनी परिषद की ओर से मैन पावर व परिवहन के लिए मांगी गई निविदा निरस्त करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि इस विभाग के लगभग 32 से 35 मृतक आश्रित अनुकम्पात्मक नियुक्ति कई वर्षों से लंबित पड़ी हुई है जिसकी ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। पहले मृतक आश्रितों को नियुक्तिदी जाए इसके बाद ही निविदा पर विचार किया जाए।

19) कीर्ति स्तम्भ पर की आरती

अजमेर. दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की सरावगी मोहल्ला इकाई की ओर से कीर्ति स्तम्भ पर धार्मिक आरती की गई।
अध्यक्ष मंजू गंगवाल व मंत्री बीना कांटीवाल ने बताया कि इकाई की 71 सदस्याएं सरावगी मोहल्ला स्थित अतिशयकारी गुफा मंदिर से आरती लेकर ढोल बाजे के साथ व भजन गाती हुई महावीर सर्कल स्थित कीर्ति स्तम्भ पहुंची। यहां समिति की संरक्षक निर्मला पांड्या व महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला ने सभी का स्वागत किया।लगभग दो घंटे तक णमोकार महामंत्र, भक्तामर व भजन गाए। अंत में कीर्ति स्थल पर सामूहिक आरती की गई।

20) अंजुमन यादगार के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान के उपाध्यक्ष आफताब मोहम्मद चिश्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया है। चिश्ती ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सचिव डॉ. माजिद चिश्ती को सौंपा है। माजिद ने कहा है कि जल्द ही मुंतजमा कमेटी की बैठक में विचार विमर्श कर नया उपाध्यक्ष चुना जाएगा।