12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंदगी से बदहाल जेएलएन अस्पताल

दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

2 min read
Google source verification
nagaur hindi news

nagaur news

नागौर. जिला मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय परिसर में जहां-तहां गंदगी और वार्डों में सफाई की बिगड़े हालात देखकर प्रशासनिक अधिकारी हैरान रह गए। जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को उपखंड अधिकारी परसाराम टाक एवं नगरपरिषद आयुक्त प्रभातीलाल जाट ने हॉस्पिटल परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमओ डॉ. वी. के. खत्री को दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। गत दिनों जिला कलक्टर के निरीक्षण के बाद व्यवस्था में सुधार के निर्देश मिलने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था सुधरी नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद जांच अधिकारियों का दल भेजा गया था।सुबह करीब साढ़े दस बजे उपखंड अधिकारी परसाराम टांक एवं नगरपरिषद आयुक्त प्रभातीलाल जाट जेएलएन पहुंचे। परिसर में पहुंचते ही मुख्य प्रवेशद्वार के बायीं तरफ गंदगी मिल गई। इसके बाद हॉस्पिटल के अंदर गैलरी में भी सफाई व्यवस्था का अभाव रहा। सफाई के लिए जिम्मेदार अनुबंधित ठेकेदार के सफाई नहीं किए जाने पर भडक़े जाट व उपखंड अधिकारी टांक ने कहा कि पूरे माह का भुगतान रोक दिया जाए।

इनका कहना है...
जिला कलक्टर के निर्देश पर जेएलएन के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। विशेषकर यहां के टायलेट्स एवं परिसर में सफाई की हालत खराब थी। टायलेट्स तो ऐसे हैं कि कोई जा ही नहीं सकता।
परसाराम टांक, उपखंड अधिकारी नागौर


मुझे तो अभी पीएमओ का कार्यभार ग्रहण किए हुए पंद्रह दिन ही हुए हैं। फिर भी सफाई व्यवस्था को सुधारने के हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के निरीक्षण में अस्पताल में मिली गंदगी को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. वी. के. खत्री, पीएमओ, जेएलएनए नागौर

और पढ़े..

मच्छियों का चौक से गायब हुआ बालक दिल्ली में मिला
बालक के पिता ने कोतवाली थाने में दर्ज कराया मामला, सोशियल मीडिया की मदद से मिला बालक
नागौर. शहर के मच्छियों का चौक स्थिति बुक डिपो से मंगलवार शाम को निकला 15 वर्षीय बालक प्रतीक रातभर घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंचित हो गए और बुधवार सुबह उसके पिता अशोक कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज तलाश शुरू की। उधर, परिजनों ने बालक की फोटो व मैसेज सोशियल मीडिया पर डालकर प्रतीक को ढूंढऩे में मदद मांगी तो लोगों ने भी पोस्ट को वायरल कर दिया। जिसका परिणाम यह रहा कि बालक शाम को दिल्ली में मिल गया। बालक के मिलने की सूचना पाकर पुलिस एवं परिजनों ने राहत की सांस ली।