5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई शहर में घटनाएं

अजमेर शहर व आसपास के इलाकों में हुई क्राइम की छोटी बड़ी खबरें पढ़ें फटाफट अंदाज में और जानें शहर में हुए घटनाक्रम के बारे में
less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh crime news

आजमगढ़ क्राइम न्यूज

अजमेर शहर व आसपास के इलाकों में हुई क्राइम की छोटी बड़ी खबरें पढ़ें फटाफट अंदाज में और जानें शहर में हुए घटनाक्रम के बारे में

भैंस चोर गिरोह का चौथा गुर्गा गिरफ्तार

अजमेर. अलवर गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन साल से फरार भैंस चोर गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि रसूलपुरा गांव में दिसम्बर 2016 में भैंस चोरी के मामले में फरार गुजरात भोड़सा चांद टेकरी निवासी सत्तार उर्फ मूसा पुत्र मांगू खां को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस टेम्पो चालक समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।


किशोरी से दुराचार का आरोपित गिरफ्तार

अजमेर. अलवर गेट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे शनिवार को अदालत में पेश करेगी। थानाप्रभारी हरिपालसिंह ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार करने के मामले में सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र प्रथम निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता के पिता ने बताया कि 29 मई को आरोपित विक्की पीडि़ता को सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र प्रथम ले गया। जहां आरोपित ने छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किया। पुलिस को मामले में चौकीदार और पंडित नामक युवक की तलाश है।