29 जमादि उस्मानी 1 अथवा 2 जनवरी को सुबह 4.30 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। रजब का चांद देखने के लिए हिलाल कमेटी की बैठक शाम 6.30 बजे होगी। चांद दिखाई देने पर 1 अथवा 2 जनवरी को पहली महफिल होगी। छह रजब 7 अथवा 8 जनवरी को छठी शरीफ पर सुबह 9 से 4 बजे तक आस्ताना शरीफ जायरीन के लिए बंद रहेगा। खुद्दाम पारंपरिक रस्म निभाएंगे।