30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब तक जरूरत, तब तक लागू रहे आरक्षण

पुष्कर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक संपन्न : केन्द्र सरकार के कामकाज को बताया ऐतिहासिक, बोले-मुस्लिम समुदाय को मदरसों में फहराना चाहिए तिरंगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 10 Sep 2019, 6:01 AM IST

जब तक जरूरत, तब तक लागू रहे आरक्षण

पुष्कर के माहेश्वरी सेवा सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समवन्य बैठक के अंतिम दिन पत्रकारों को संबोधित करते संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले।

अजमेर/ पुष्कर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्पष्ट किया है कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं है। जब तक आरक्षण की जरूरत है, तब तक आरक्षण लागू रहे। संघ का मत ‘श्मशान, मंदिर व जल स्रोत सभी के लिए होने’ का है। संविधान सम्मत आरक्षण वर्तमान की जरूरत है। पुष्कर में संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक सम्पन्न होने के बाद सोमवार संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकार वार्ता में कई विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बैठक में राष्ट्रीयता, हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। गुलामी के कारण जो दोष आए, उनको दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की जरूरत है। कश्मीर में कुछ राजनेताओं की गिरफ्तारियां हुई हैं। सरकार ने तथ्यों, सबूतों के आधार पर राष्ट्रहित में ही फैसला लिया है। पूर्ववर्ती सरकारें तो कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती थीं। यहां तो जनता के हित में फैसले किए गए हैं।

... तो चुनकर नहीं आती सरकार

होसबोले ने केंद्र सरकार के अब तक के कार्यकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि यदि ऐसना नहं होता तो सरकार दुबारा चुनकर नहीं आती।

हिंसा के किसी भी प्रयास का समर्थन नहीं

बैठक के समापन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मॉब लिंचिंग से जुड़े सवाल पर होसबोले ने कहा कि समाज मे हिंसा के किसी भी प्रयास का संघ समर्थन नहीं करता है। एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एनआरसी रिपोर्ट में जो कमियां हैं, उनको दूर करते हुए काम करना चाहिए।
सुधरें मदरसों के हालात

होसबोले ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में भी राष्ट्रभक्त लोग हैं, लेकिन उन्हें मदरसों की स्थिति को सुधारना चाहिए। स्वाधीनता दिवस देश में सब जगह तिरंगा फहराते हैं तो मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी तिरंगा फहराना और राष्ट्रगान गाना चाहिए।
किन विषयों पर क्या बोले

-माओवादी और नक्सलवादी जनजाति क्षेत्र के लोगों को उकसा रहे हैं। इन क्षेत्रों में घुसपैठ, नशे की तस्करी और धर्म परिवर्तन चिंता का विषय है। संघ के सभी संगठन इसे रोकने और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।
-सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत विकास, रोजगार बहुत जरूरी हैं।

-संघ ने सरहद को प्रणाम कार्यक्रम किया और इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं।
-चीनी माल की बिक्री कम हुई।
-------------------

राम मंदिर निर्माण के सारे विकल्प खुले

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुकांत कोकजे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण हिन्दू समाज की आस्था का प्रश्न है। मामला कोर्ट में चल रहा है हमें पूर्ण विश्वास है कि फैसला पक्ष में ही आएगा। लेकिन यदि विपरीत आता है तो विहिप, संघ के साथ-साथ हिन्दू समाज से बात की जाएगी तथा सभी की राय से फैसला लिया जाएगा।

----------------------------------

शिक्षा में संस्कार सहित अन्य विषयों पर किया गहन मंथन


माहेश्वरी सेवा सदन में सोमवार को संपन्न हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय की बैठक के दौरान शिक्षा में संस्कार सहित अन्य विषयों पर गहराई से चिंतन हुआ। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता पर भी चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं में बढ़ते असुरक्षा के भाव बलात्कार जैसी घटनाओं पर कहा गया कि महिला सुरक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं है। इस मुद्दे पर सब को मिलकर काम करना होगा। महिलाओं की स्थिति को लेकर एक सर्वे भी हुआ है, जो देश का सबसे बड़ा सर्वे है। 24 सितम्बर को उसकी रिपोर्ट दिल्ली में रखी जाएगी। संघ की बैठक में पर्यावरण की रक्षा व संवर्धन पर चर्चा हुई है। इस दौरान आगरा व पुणे में एक दिवसीय कार्यशालाओं के आयोजन का निर्णय भी किया गया। बैठक के दौरान पानी बचाओ व प्लास्टिक से परहेज के दिशा में काम करने पर चर्चा हुई।

न प्रस्ताव न कोई निर्णय

संघ की बैठक में 36 संगठनों के 195 कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में न ही कोई प्रस्ताव पारित हुआ और न ही कोई निर्णय। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।