
ajmer city
अजमेर
शहर के नया बाजार, होली दड़ा, खजाना गली क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए पाइपलाइन बिछाने का अब दुविधा साबित हो रहा है। ठेकेदार ने लाइन तो बिछा दी, लेकिन उसके बाद तो मिट्टी को लेवल में नहीं किया। सड़क की मरम्मत भी नहीं की। इसके चलते सड़क पर गड्ढे हो गए। लम्बे समय से लोग आए दिन परेशान हो रहे हैं। अब बरसात का मौसम करीब होने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्ड 52, 53 में पेयजल समस्या के समाधान के समाधान के लिए करीब दो माह पहले पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 37 साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। लाइन जगह-जगह से टूट गई थी।
इसके चलते पानी गंदा आ रहा था। प्रेशर भी कम आ रहा था। करीब दो माह पहले क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। इस दौरान खटोला पोल से होलीदड़ा, खजाना गली, मोदियाना गली, धोबी मोहल्ला, हीरा गली, इमली मोहल्ला, मोती कटला, नया बाजार सहित आस-पास क्षेत्र में 4 इंच की पाइपलाइन बिछाई गई थी।
कई जगह 6 इंच की राइजनिंग लाइन भी बिछाई गई। लेकिन ठेकेदार ने अब तक मेन लाइन से पाइप लाइन का मिलान नहीं किया। इसके चलते लोगों ने नई लाइन से पानी के कनेक्शन भी नहीं लिए। अब भी पुरानी लाइन से ही लोगों को पेयजल की सप्लाई की जा रही है।
कहीं सड़क के ऊपर, कहीं नीचे लाइन
ठेकेदार ने जल्दबाजी में लाइन बिछाने में जमकर लापरवाही बरती। इसके चलते कई स्थानों पर पाइप सड़क के लेवल से काफी ऊपर बिछा दिए। इसके चलते लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रही है।
सुविधा बनी दुविधा
वहीं ठेकेदार ने सड़क की खुदाई करके पाइप लाइन तो बिछा दी। लेकिन ना तो मिट्टी को सड़क के लेवल में किया नाही सड़क की मरम्मत की। इससे दिन प्रतिदिन सड़क की हालत खस्ता होती गई। सड़क पर बड़े-बड़े हो गए। इससे लोगों का यहां से निकलना दूभर हो गया। बड़ी संख्या में लोग खजाना गली और होलीदड़ा से इमली मोहल्ला से होते दरगाह की ओर जाते है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक भी यहीं से गुजरते हैं। गलियों की चौड़ाई कम होने से सड़क आधी सड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को यहां से निकलना दूभर हो रहा है। वहीं बारिश का मौसम सर पर है। बारिश में हालात और खराब हो जाएंगे।
'बारिश में बढ़ेगी परेशानी
पाइप लाइन बिछाने का काम हमारी सुविधा के लिए शुरू किया गया था। पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन सड़कों पर गड्ढे होने से सुविधा हमारे लिए दुविधा बन गई है।
-रामचंद्र बीजावत, क्षेत्रवासी
जो भी काम शुरू हो तय समय पर पूरा होना चाहिए। यह घनी बसावट वाला क्षेत्र है। दरगाह की ओर से यहां से रास्ता जाता है। इससे बड़ी संख्या में लोग परेशान होते है। बरसात में यह परेशानी अत्यधिक बढ़ जाएगी।
-ललित अग्रवाल
फिलहाल पाइप लाइन का मेन लाइन से मिलान नहीं हुआ है। लोगों के घरों में कनेक्शन भी नहीं हुए है। इसके चलते सड़क ठीक नहीं की जा सकी है। बारिश से पहले काम पूरा करवा दिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पार्षद
Published on:
26 Jun 2018 10:25 am
