29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Roadways bus : छह रूटों पर चली रोडवेज बसें

यात्रियों की की गई थर्मल स्कैनिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Jun 2020, 3:21 PM IST

Roadways roadways

Roadways bus : छह रूटों पर चली रोडवेज बसें

अजमेर. राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश में बुधवार से शुरू हो गई है। परिचालक को के बीच अजमेर से छह रूटों पर बसें चलाई गई जिन पर प्रतिदिन 36 फेरे होंगे हाल फिलहाल अजमेर से ब्यावर, किशनगढ़ ,पुष्कर ,नसीराबाद ,कोटा और केकड़ी के बीच ही बस संचालित की गई। बसों में यात्रियों के बैठाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। बस स्टैंड पर मेडिकल टीम द्वारा यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद ही यात्रियों को टिकट देकर बस में बिठाया गया। कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के चलते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया था । इस दौरान जिला प्रशासन के आदेश पर केवल प्रवासी श्रमिकों को छोड़ने के लिए बसों का संचालन हो रहा था । अब अजमेर से बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है। इसके तहत अजयमेरू आगार की बसें अजमेर से कोटा, कोटा से अजमेर अजमेर से केकड़ी और केकड़ी से अजमेर के बीच 6 फेरे लेगी इस प्रकार अजमेर डिपो की बसें अजमेर से ब्यावर अजमेर से किशनगढ़ अजमेर से पुष्कर और अजमेर से नसीराबाद के बीच 30 चक्कर लगाएगी।