अजमेर. वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 में पास हुए अभ्यर्थी दस्तावेज जांच में जुट गए। सोमवार से राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) परिसर में काउंसलिंग शुरू हुई। करीब 25 काउन्टर पर विभिन्न विषयों के 983 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों (documents) और विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कराई।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों (application form) और दस्तावेजों (documents) की जांच सोमवार से काउंसलिंग (counselling) में प्रारंभ हो गई। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हुए। काउंसलिंग 25 नवंबर तक चलेगी।
Read More: Big Issue: अनुमान पर चल रही पेड़-पौधों की गणना, नहीं कोई वैज्ञानिक तरीका
इनकी हुई काउंसलिंग
हिन्दी (टीएसपी): पद-318, कुल अभ्यर्थी (682)
अंग्रेजी (टीएसपी): पद-16, कुल अभ्यर्थी (41)
विज्ञान (टीएसपी): 39,कुल अभ्यर्थी (90)
गणित (टीएसपी): पद-71, कुल अभ्यर्थी (147)
उर्दू (टीएसपी): पद-14, कुल अभ्यर्थी (23)
Read More: Birds Died: सांभर झील में बढ़ रहा घातक प्रदूषण, खेल रहे पक्षियों की जिंदगी से
सामाजिक विज्ञान, संस्कृत की काउंसलिंग 19 से
सामाजिक विज्ञान (टीएसपी): पद-202, (120625-614881) कुल अभ्यर्थी (466)
संस्कृत (टीएसपी): पद-178, (451282-925973), कुल अभ्यर्थी (400)
पढ़ें यह खबर भी…….
थेलेसीमिया जनजागरुकता पखवाड़ा 24 से
अजमेर रीजन थेलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में 24 नवंबर से थेलेसीमिया जन जागरुकता पखवाड़ा शुरू होगा। इसमें अजमेर संभाग के विभिन्न शहरों में थेलेसीमिया रोग पर प्रभावी रोक एवं बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
Read More: गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में
सोसायटी के महामंत्री ईश्वर पारवानी ने बताया कि 24 नवंबर को संत कंवरराम धर्मशाला पड़ाव में सुबह 9 बजे थेलेसेमिक (thelesemic) बच्चों की रक्त संबंधित जांच की जाएगी। इसमें सिरम फेरेटिन, एसजीपीटी, एसजीओटी, सिरम क्रिटनाइन, कम्पलीट कैलेशियम, प्रोटीन, ब्लड शुगर, सीबीसी, एनटी एचसीवी आरएनए, क्वालेटेटिव टेस्ट, टीएमसी टीम सोडियम और अन्य जांच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और निजी लैब के सहयोग से होंगी। डॉ. अशोक तलरेजा, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. ज्योत्सना चांदवानी और अन्य मौजूद रहेंगे।