scriptRPSC:नहीं होगी सहायक भू संरक्षण अधिकारी भर्ती, वापस मिलेगी फीस | RPSC: assistant land officer recruitment cancell | Patrika News

RPSC:नहीं होगी सहायक भू संरक्षण अधिकारी भर्ती, वापस मिलेगी फीस

locationअजमेरPublished: Sep 08, 2018 05:56:14 am

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

rpsc exam cancell

rpsc exam cancell

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक भू संरक्षण अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। आयोग ने आवेदकों को शुल्क लौटाने के लिए 30 सितम्बर तक प्रार्थना पत्र और आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं।
सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि आयोग ने 20 जुलाई 2011 को सहायक भू-संरक्षण अधिकारी (अभियांत्रिकी) के तीन पद और सहायक भू-संरक्षण अधिकारी (कृषि) के एक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। वन विभाग ने 30 जुलाई 2018 को इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पत्र भेजा।
विभागीय पत्र के आधार पर सहायक भू संरक्षण अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। जिन आवेदकों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें शुल्क वापस लौटाया जाएगा। ऐसे आवेदक ऑनलाइन आवेदन की प्रति, आईडी प्रूफ की प्रति, बैंक का नाम, बैंक खाता नम्बर और संबंधित बैंक का आईएफएससी कोड एवं देय बैंक शाखा का नाम अंकित कर प्रार्थना पत्र के साथ 30 सितम्बर तक भिजवा सकेंगे। इसके बाद मिलने वाले प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इनकी एक्टिंग देखकर दर्शक रह गए हैरान

अजयमेरू बाल एकांकी समारोह अजमेर. कलाकारों की उम्दा अदाकारी और कला का नजारा रंगमंच पर नजर आया। सशक्त संवाद और अभिनय कौशल ने दर्शकों को प्रभावित किया। आप हम संस्थान, सपना संस्थान एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 वें अजयमेरू बाल एकांकी नाट्य समारोह के दौरान यह विधा नजर आई। विद्यार्थियों ने नाट्य कला प्रतिभा का परिचय दिया।
समारोह में कई नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने गरीबी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, स्वच्छता, महिला अत्याचार, सांप्रदायिकता, कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा और भ्रष्टाचार जैसी बुराईयों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने भारत को विकसित बनाने, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवद्र्धन पर जोरदिया। देश में गरीबी-अमीरी के भेदभाव को भी नाट्य विधा में बखूबी दिखाया गया।
डीएवी शताब्दी स्कूल का नाटक ईदगाह सर्वश्रेष्ठ रहा। स्कूल को बीना भार्गव चल वैजयंती प्रदान की गई। स्कूल ने लगातार तीसरी बार चल वैजयंती पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मामराज सेन ने शुभारंभ किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो