scriptRPSC: टेक्सटाइल उद्योग नीति का कैसेरेंगे उपयोग, पटवारी पद की क्या है महत्ता…? | RPSC: How Textile Policy in Use, Discuss Patwari Post importane | Patrika News

RPSC: टेक्सटाइल उद्योग नीति का कैसेरेंगे उपयोग, पटवारी पद की क्या है महत्ता…?

locationअजमेरPublished: Mar 26, 2021 07:53:33 am

Submitted by:

raktim tiwari

अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। उनसे राजस्थान सहित विभिन्न प्रांतों, सम-सामायिकी और अन्य नीतियों से जुड़े सवाल पूछे गए।

rpsc ajmer

rpsc ajmer

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रथम चरण के साक्षात्कार का दौर जारी है। विभिन्न शहरों-कस्बों से आए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। उनसे राजस्थान सहित विभिन्न प्रांतों, सम-सामायिकी और अन्य नीतियों से जुड़े सवाल पूछे गए।
1-सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली कैसी होनी चाहिए….? लोगों को कार्यप्रणाली से क्या परेशानियां होती हैं, उनका निदान कैसे हो…बताएं?
2-टेक्सटाइल उद्योग में नई नीति को समझाएं…यदि आप नया बिजनेस करना चाहते हैं, तो इस नीति का कैसे उपयोग करेंगे?
3-पटवारी पद की आईटी और आधुनिक दौर में क्या महत्ता है…? तकसीमा क्या होती है….समझाएं
4-भारत में उदारीकरण की शुरुआत कैसे हुई…..उदारीकरण और वैश्विक परिदृश्य में भारत की मौजूदा स्थिति क्या है….?
5-राजस्थान में कृषि का पैटर्न के बारे में क्या जानते हैं…….? कृषि संबंधित परेशानियों का निराकरण कैसे हो सकता है…?
6-पिछले आठ-नौ महीने से भारत-चीन विवाद कायम है….? आखिर भारत कैसे अपनी भूमिका को सशक्त बना सकता है….समझाएं।7-दास कैपिटल किताब के बारे में आप क्या जानते हैं…..? यह पुस्तक मौजूदा दौर में प्रासंगिक है या नहीं…?
8-राजस्थान में महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में क्या जानते हैं…..। योजनाओं के नियम-उपनियम जानते हैं तो बताएं।
अन्य विषयों से जुड़े सवाल
-प्रशासनिक अधिकारी बनने के बाद कोई पेचीदा केस आया, जिसमें आपके किसी नजदीकी के खिलाफ एक्शन लेना हो..तो क्या करेंगे?
-आरएएस और आईएएस सेवारत अधिकारियों के कामकाज में क्या मूल अन्तर है….? आप किस नजरिए से इसे देखेंगे?
-ग्रामीण इलाके से युवाओं का पलायन रोकना हो तो बतौर एसडीएम क्या सुझाव देना चाहेंगे…?
-क्या केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का अंतिम छोर तक वास्तविक फायदा मिलता है, या हकीकत कुछ और होती है…?
-आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में जनता के कामकाज विलंब से होते हैं, आपको दफ्तर की छवि बदलनी हो तो क्या टूल्स अपनाएंगे?
-प्रशासनिक सेवा अधिकारी सेवाकाल में क्षेत्र अथवा जिला विशेष में ही तैनात रहने को तवज्जो देते हैं….क्या यह परम्परा ठीक है अथवा छवि बदलने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो