19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: अजमेर के आश्रम में ‘हुंकार’ की हत्या, आधी रात कहासुनी के बाद साथी ने किया हमला, आरोपी हिरासत में

Ajmer Crime: समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में मंगलवार देर रात दो आवासियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। करीब रात 1.30 बजे आपसी कहासुनी के बाद एक आवासी ने दूसरे पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification
Ajmer ashram Murder Case

मृतक हुंकार व आरोपी आमीर। फोटो: पत्रिका

अजमेर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में मंगलवार देर रात दो आवासियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रात करीब 1.30 बजे आपसी कहासुनी के बाद एक आवासी ने दूसरे पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर, मुंह पर गंभीर चोट लगने से घायल युवक की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार अजमेर के स्वयंसिद्धा आश्रम में रात करीब 1.30 बजे दो आवासियों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मध्यप्रदेश के आमीर खान ने लोहे के पाइप से दूसरे हुंकार नामक युवक पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आश्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आश्रम पहुंची। घायल को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को को मोर्चरी में रखवाया है।

‘हुंकार’ नाम से जाना जाता था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक की वास्तविक पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। आश्रम में उसे ‘हुंकार’ उपनाम से जाना जाता था। पुलिस उसकी पहचान और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जुटाने में लगी है।

17 पुरुष और एक महिला आवासी

थानाप्रभारी शंभूसिंह ने बताया कि स्वयंसिद्धा आश्रम में वर्तमान में 17 पुरुष और एक महिला आवासी रहते हैं। इनमें अधिकांश बेघर व मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए हैं। ऐसे में आश्रम में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल व एमओबी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने भी आश्रम पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी आमीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिकतौर पर विवाद के बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है। झगड़े की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात से जुड़े अन्य पहलूओं की पुलिस जांच कर रही है।