
rpsc exam 2018
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत प्रतियोगी परीक्षा-2018 जारी है। प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा 20 फरवरी को खत्म होगी। इसके बाद आयोग रिजल्ट प्रोसेसिंग में जुटेगा।
सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर अलग-अलग समूह में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराई जा रही है। इसके तहत सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय, विज्ञान और गणित के पेपर हो चुके हैं। मंगलवार को समूह बी का सामान्य ज्ञान और संस्कृत का पेपर होगा।
19 फरवरी-सामान्य ज्ञान (सुबह 9.30 से 11.30 बजे), संस्कृत (दोपहर 2.30 से 5 बजे)
20 फरवरी-हिंदी (सुबह 9.30 से 11.30 बजे), अंग्रेजी (दोपहर 2.30 से 5 बजे)
विषयवार कुल अभ्यर्थी
सामान्य ज्ञान-92324, सामाजिक विज्ञान-50592, विज्ञान-20616, गणित-21960, सामान्य ज्ञान-104348, संस्कृत-46868, हिंदी-44280, अंग्रेजी-16920
संभागवार कुल परीक्षा केंद्र
अजमेर-120, भरतपुर-115, बीकानेर-167, जयपुर-540, जोधपुर-116, कोटा-123, उदयपुर-130
मिलेंगे संस्कृत विभाग को टीचर
आयोग के परीक्षा परिणाम निकालने के बाद संस्कृत शिक्षा विभाग को नए टीचर मिल सकेंगे। लंबे अर्से बाद संस्कृत शिक्षा विभाग में भर्तियां हो रही हैं। स्कूल को नए शिक्षक मिलने से विषयवार अध्ययन-अध्यापन में सहूलियत होगी।
Published on:
19 Feb 2019, 8:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.