
rpsc counselling
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (sr.teacher) (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों का विस्तृत आवदेन पत्र (detailed form) भरना जारी है।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों (detailed form) की जांच काउंसलिंग (couselling) के माध्यम से होगी।
अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरने में जुटे हैं। अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों (documents) के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी।
यह रहेगा कार्यक्रम (नोट तिथि रोल नंबर आयोग के मुताबिक-सं)
18 नवंबर की काउंसलिंग
हिन्दी (टीएसपी): पद-318, (419643-926443) कुल अभ्यर्थी (682)
अंग्रेजी (टीएसपी): पद-16, (151213-615382) कुल अभ्यर्थी (41)
विज्ञान (टीएसपी): 39, (450749-925786) कुल अभ्यर्थी (90)
गणित (टीएसपी): पद-71, (151004-614032) कुल अभ्यर्थी (147)
उर्दू (टीएसपी): पद-14, (452806-922274) कुल अभ्यर्थी (23)
19 नवंबर की काउंसलिंग
सामाजिक विज्ञान (टीएसपी): पद-202, (120625-614881) कुल अभ्यर्थी (466)
संस्कृत (टीएसपी): पद-178, (451282-925973), कुल अभ्यर्थी (400)
20 नवंबर की काउसंलिंग
पंजाबी (नॉन टीएसपी) : पद-93, (104998-587125), कुल अभ्यर्थी (212)
सिंधी (नॉन टीएसपी): पद-04, (103796-344104), कुल अभ्यर्थी (10)
उर्दू (नॉन टीएसपी): पद-118, (400697-914503), कुल अभ्यर्थी (263)
20 और 21 नवंबर की काउंसलिंग
गणित (नॉन टीएसपी): पद-727, (100146-603250), कुल अभ्यर्थी (1521)
22 और 25 नवंबर की काउंसलिंग
अंग्रेजी (नॉन टीएसपी): पद-819, (100019-609272), कुल अभ्यर्थी (1860)
Updated on:
16 Nov 2019, 2:29 PM IST
Published on:
16 Nov 2019, 2:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.