30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीदरलैंड की संस्था ने अजमेर के 75 स्कूलों को किए वैदिक साहित्य भेंट

वैदिक संस्कृति से रूब-ब-रू होंगे स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी
less than 1 minute read
Google source verification
नीदरलैंड की संस्था ने अजमेर के 75 स्कूलों को किए वैदिक साहित्य भेंट

नीदरलैंड की संस्था ने अजमेर के 75 स्कूलों को किए वैदिक साहित्य भेंट

अजमेर. अजमेर के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी अब वैदिक संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। नीदरलैंड की संस्था वैदिक ज्योति संगठन की ओर से शुक्रवार को अजमेर शहर के करीब 75 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। कई हजार की कीमत वाले इन पुस्तकों के सेट को लाइब्रेरी के लिए नि:शुल्क दिया गया है।

संस्था के एक कार्यक र्ता के अनुसार सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) देवी सिंह कच्छावा और सावित्री विद्यालय की प्रधानाचार्या लीलामणि की मौजूदगी में विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को वैदिक साहित्य की पुस्तकें भेंट की गई। इनमें वेद एवं उपनिषदों से जुड़ी स्वामी दयानंद सरस्वती की कई पुस्तकें हैं। इस दौरान वैदिक ज्योति संगठन नीदरलैंड के सभापति इंद्र बख्तावर, कोषाध्यक्ष डी मोहन, मानव सेवा प्रतिष्ठान के रामपाल शास्त्री और अजमेर के यतीन्द्र शास्त्री भी उपस्थित रहे। बख्तावर ने बताया कि नीदरलैंड एवं अन्य कई देशों में प्रवासी भारतीय भारतीय संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। बाद में संस्था के पदाधिकारियों ने अजमेर की ऐतिहासिक लाइब्रेरी गांधी भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर महापौर धर्मेंद्र गहलोत को वैदिक साहित्य का सेट भी भेंट किया। गहलोत ने संस्था के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे यहां आने वाले पाठक वैदिक संस्कृति से रू-ब-रू हो सकेंगे।