30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: भर्ती फार्म में ऑनलाइन संशोधन सुविधा 18 से
Play video

RPSC: भर्ती फार्म में ऑनलाइन संशोधन सुविधा 18 से

संशोधन केवल ऑन लाइन विकल्प से किए जा सकेंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Nov 2019, 9:59 AM IST

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने उपाचार्य/अधीक्षक (आईटीआई), समूह अनुदेशक/सहायक शिक्षुता सलाहकार और मत्स्य विकास एवं सहायक मत्स्य विकास अधिकारी परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को फार्म में ऑनलाइन संशोधन (online correction) का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 18 से 24 नवंबर तक फार्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

Read More: पहले से 388 खाली, अब कईं मांग रहे रिफंड

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग (rpsc) ने 4 से 6 नवंबर तक उपाचार्य/अधीक्षक (आईटीआई), 7 नवंबर को समूह अनुदेशक/शिक्षुता सलाहकार भर्ती परीक्षा-2018 और 8 नवंबर को मत्स्य विकास एवं सहायक मत्स्य विकास अधिकारी संवीक्षा विभाग-2019 परीक्षा कराई थी।

Read More: मुंह के कैंसर की प्राथमिक जांच के लिए अजमेर में तैयार होगी डिवाइस

आयोग ने अभ्यर्थियों को फार्म (application form) में विभिन्न प्रकार के संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 18 से 24 नवंबर तक नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अलावा अन्य सभी प्रकार के संशोधन (corrections) ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए ई-मित्र/ऑन लाईन बैंकिंग के माध्यम से 300 रुपए शुल्क (fees) जमा करा सकेंगे। संशोधन केवल ऑन लाइन (online) विकल्प से किए जा सकेंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More: Big Issue : 32 साल से कर रहे टॉप, फिर भी नहीं मिलते मेडल

विस्तृत आवेदन पत्र भरने जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (senior teacher exam)(माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों का विस्तृत आवदेन पत्र भरना जारी है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी।

Read More: Jayantee : कांग्रेसियों ने किया पंडित नेहरू को याद

इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच काउंसलिंग (counselling) के माध्यम से होगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरने में जुटे हैं। अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी।