17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1.90 करोड़ अभ्यर्थियों का इंतजार होगा खत्म, अब होगी उनकी असली परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
railway jobs

railway jobs

अजमेर.

रेलवे में ग्रुप डी के लगभग 90 हजार पदों के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा 17 सितम्बर से ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ 90 लाख अभ्यर्थी पिछले पांच माह से प्रतीक्षा कर रहे थे। रेलवे की ओर से फिलहाल सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग की परीक्षाएं ली जा रही है जो 4 सितम्बर को समाप्त होगी।

रेलवे में हेल्पर, ट्रेक मेटेंनर, सहायक पॉइंटमैन, पोर्टर, खलासी सरीखे ग्रुप डी वर्ग के लिए भर्ती अधिसूचना फरवरी में जारी हुई थी। इसके लिए पूरे देश में लगभग एक करोड़ 90 लाख बम्पर आवेदन आए थे। अभ्यर्थियों की इतनी अधिक संख्या की वजह से रेलवे को परीक्षा कार्यक्रम तय करने में खासा समय लग गया। परीक्षा तिथि घोषित करने में देरी इस वजह से भी हुई क्योंकि रेलवे में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लगभग 60 हजार पद के लिए 47 लाख अभ्यर्थियों की भी परीक्षा आयोजित की जानी थी।
विस्तृत कार्यक्रम 7 सितम्बर तक

रेलवे ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग की परीक्षाओं का सफल संचालन करने के बाद रविवार को ग्रुप डी भर्ती की लिखित परीक्षा प्रारंभ होने की तारीख घोषित कर दी। कम्प्यूटर आधारित यह लिखित परीक्षा 17 सितम्बर से पूरे देश में प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तकरीबन 7 सितम्बर तक जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र, परीक्षा की तिथि और पारी की सूचना दी जाएगी। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए ग्रुप डी की लिखित परीक्षा लगभग दो माह तक चलने की संभावना है।

ग्रुप डी लिखित परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा की शुरुआत 17 सितम्बर को होगी। विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा दो से ढाई माह तक चल सकती है।
-आलोक कुमार मिश्र, अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर

डकैती डालने के बाद फरार थे जनाब..

बी.के. कौल नगर गोकुलधाम सोसायटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका को बंधक बनाकर तीस लाख रुपए की डकैती के मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपित को केन्द्रीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पूर्व में डकैती का षड्यंत्र रचने वाले साला-बहनोई समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अभी वारदात में मुख्य आरोपित के दो साथियों की तलाश है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग