5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर के घाट पर ऐसी हरकतें करने लगी ये विदेशी महिला, प्रशासन भी रह गया दंग

सूचना मिलने के साथ ही पर्यटक सहायता बल के जवान एवं गुप्तचर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे...
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dinesh Saini

Mar 15, 2019

Foreign Woman

अजमेर/पुष्कर।

पुष्कर में लंबे समय से रह रही रशिया की ईलुआ नामक महिला पर्यटक दिमागी संतुलन बिगडऩे के चलते बहक गई और सरे बाजार पुष्कर सरोवर के घाट पर अजीब-अजीब हरकतें करने लगी। विदेशी महिला की ऐसी हरकतें देख वहां लोग जमा हो गए। सूचना मिलने के साथ ही पर्यटक सहायता बल के जवान एवं गुप्तचर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अन्य पर्यटक उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बॉयफ्रेंड छोडकऱ चला गया
पर्यटक सहायता बल के प्रभारी लक्ष्मण नाथ ने पत्रिका टीम को बताया कि रशिया की महिला पर्यटक लंबे समय से पुष्कर में रह रही है तथा उसका आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोडकऱ चला गया है। यही कारण है कि वह दिमागी संतुलन खो चुकी है। वह बाजार में भी चलते-चलते अन्य पर्यटकों के साथ अजीब हरकतें कर रही है।

गौरतलब है कि होली का पर्व निकट आने के साथ ही तीर्थराज पुष्कर में विदेशी पर्यटकों की आवक बढ़ गई है। वहीं नशेड़ी व तस्कर भी सक्रिय हो गए है। होटल और रेस्टोरेंट में विदेशी पर्यटकों को उचित दामों पर नशा परोशा जा रहा है। यही कारण है कि विदेशी पर्यटकों के बहकने की घटनाएं शुरू होने लगी है। माना जा रहा है कि विदेशी महिला नशे में चूर है तथा वह अपने आपको फ्रांस की बता रही है, जबकि पर्यटक सहायता बल के अधिकारी का कहना है कि यह रशिया की है। उसे मुख्य बाजार से सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास जारी है।

इससे पहले भी पुष्कर में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। नशे में विदेशी पर्यटक यहां कई बार अजीब-अजीब हरकतें कर चुके हैं।