30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट के पास है यह खास प्लान, इस फार्मूले से होगी राजस्थान में कांग्रेस की वापसी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Jul 2018, 9:28 AM IST

sachin pilot

sachin pilot

अजमेर

लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत से उत्साहित कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में भी यही परिणाम देखना चाहती है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी जिला अध्यक्षों को शक्ति प्रोजेक्ट के तहत सदस्यों को जोड़े जाने के लक्ष्य दे दिए हैं।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर में सभा को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस संगठन का तानाबाना और कसेगी। इसके लिए ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ब्लॉक अध्यक्षों की नई कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी कर सकते हैं। इसी कवायद के तहत संगठन की मजबूती के लिए जि़ला कांग्रेस के पुनर्गठन में बड़े बदलावों के संकेत भी नजर आ सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट भी चाहते हैं कि जिस तरह के परिणाम लोकसभा उपचुनाव में शहर में सामने आए वह यथावत रहना चाहिए। इसलिए ब्लॉक एवं शहर की कार्यकारिणी में सक्रिय नेताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम अजमेर में नहीं

लोकसभा उपचुनाव से पूर्व अजमेर में ब्लॉक विधानसभा एवं जिला स्तर तथा संभाग स्तर पर टोंक में सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इसलिए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम अजमेर शहर में नहीं होगा। आचार संहिता से पूर्व दोनों विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें चुनावी रणनीति और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जन समस्या से मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी के बीएलए प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के 372 बूथ पर आगामी चुनाव से पूर्व पार्टी के बीएलए एवं बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम को पूरा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें जिससे राहुल गांधी के शक्ति प्रोजेक्ट के लक्ष्य पूरे हो सकें। कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शक्ति प्रोजेक्ट के लिए गए जिलाध्यक्षों को लक्ष्य दिए हैं। अब तक इस प्रोजेक्ट के तहत 7000 कांग्रेसियों को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ा है।