सचिन पायलट ने गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मुझे फर्जी पायलट बताया है, जबकि मेरे पास विमान उड़ाने का अधिकृत लाइसेंस है। पायलट ने कटारिया पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। कटारिया को मुझ पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। सरकार को आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जाना था लेकिन जनता के सवालों से घबराकर सरकार वहां नहीं गई।