
एक सैलून ऐसा, जहां मुफ्त काटते हैं 10 साल तक की बेटियां के बाल
अजमेर. कहते हैं सेवा करने के कई माध्यम है। आप अपने पेशे से ही लोगों की सेवा कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही काम शहर में एक सैलून संचालक कर रहा है। वह 10 साल तक की बच्चियों के बाल नि:शुल्क काटता है। साथ ही कैंसर व थैलेसीमिया ग्रसित लोगों से भी पैसे नहीं लेता है।हरि सेन रामनगर में सैलून चलाते हैं। करीब 7 साल पहले इस सेलून की शुरूआत हुई। उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले पत्नी सहित बेटी व बेटे की अल्प आयु में मौत हो गई थी। फिर शादी हुई तो तीन बेटियां हुई। उनका मानना है कि बेटियां भगवान का वरदान हैं। इसलिए बेटियों के लिए कुछ करना चाहिए। साल 2016 में उसने 10 साल तक की बेटियों के बाल मुफ्त में काटने का निर्णय लिया। दुकान के बाहर बोर्ड लगा दिया। जब लोग बेटियों के बाल कटवाने आते तो पैसे नहीं लेता। लोगों ने उसकी पहल को सराहा।
सेवानिवृत्त फौजियों व कैंसर पीडि़तों की भी कटिंग
दुकान पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कैंसर पीडि़तों, थैलेसीमिक बच्चों के बाल फ्री में काटे जाते हैं। वहीं जरूरतमंद के बाल काटने के भी पैसे नहीं लिए जाते। सेवानिवृत्त फौजियों के बाल काटने के भी पैसे नहीं लिए जाते। अनाथ और वृद्धाश्रम में जाकर भी बाल काटते हैं। हरि सेन ने दावा किया कि महीने में करीब 40-50 बच्चियों के बाल फ्री काटे जाते हैं। अब तक करीब 5 हजार लोगों के बाल मुफ्त में काट चुका है।
घरवाले भी माने
हरि ने बताया कि शुरूआत में घरवालों ने कहा कि फ्री में बाल काटने से कमाई कम हो जाएगी। ऐसे में घर कैसे चलेगा, लेकिन बाद में घरवाले भी मान गए।
Published on:
10 Mar 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
