5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनाना अस्पताल फोरलेन सडक़ का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू

वन विभाग को लोहागल गांव के पास बदले में जमीन देगा एडीएबनी सहमति

2 min read
Google source verification
जनाना अस्पताल फोरलेन सडक़ का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू

ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer,ada ajmer

अजमेर.शहर की प्रमुख सडक़ शास्त्री नगर-जनाना अस्पताल के द्वितीय चरण में फोरलेन किए जाने पर संकट के बादल अब छंटने लगे हैं। वन विभाग द्वारा विभाग की ०.९६५ हेक्टेयर भूमि का अड़ंगा दूर करवाने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण उसे बदले में जमीन देगा। लोहागल सडक़ को ४ लेन करने में वन विभाग की भूमि (अनसर्वेड लगभग २ हेक्टेयर) के बदले प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि प्राधिकरण द्वारा ग्राम लोहागल की वन विभाग से लगती भूमि अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित की जा रही है। वहीं प्राधिकरण इस मामले में नोडल एजेंसी बनने को भी तैयार है। इस सडक़ को फोर लेन किए जाने का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में शास्त्री नगर पुलिस चौकी से लोहागल ग्राम तक सडक़ चौड़ी को फोर लेन किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए प्राधिकरण ने ३.५ करोड़ के टेंडर भी जारी कर दिए हैं। एडीए ने प्रथम चरण में लोहागल गांव से जनाना अस्पताल तिराहे तक १.४ किमी सडक़ पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर सडक़ को फोरलेन कर दिया है। यह सडक़ अजमेर की मुख्य सडक़ (एमडीआर) है। यह मुख्य सडक़ एनएच ७९ से जोड़ती है इससे नागौर, बीकानेर, जयपुर व सीकर के लिए सीधे ही जाया जा सकता है।
सरोवर के घाटों पर पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

अजमेर. अन्तरर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2019 के तहत सरोवर के समस्त घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में गरुवार को जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान समस्त विभागों से अब तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार सरोवर के घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। घाट पर सिविल डिफेंस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही गोताखोर भी रस्सा व आवश्यक उपकरण के साथ सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्घ रहेगी। माइक के जरिए सभी को सुरक्षात्मक उपाय रखने के लिए आगाह किया जाता रहेगा। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि वे बाहर से आने वाले पशुओं को कोई कठिनाई ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में मेला अवधि के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) कैलाश चंद लखारा,आईएएस प्रशिक्षु नित्या के,पुष्कर उपखंड अधिकारी देविका तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

read more: लम्बित भूमि संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में गति लाएं