11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक : सहपाठी से प्रेमी बने युवक ने शादी का झांसा देकर किया देहशोषण

टूटा विश्वास : पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Aug 09, 2024

सहपाठी से प्रेमी बने युवक ने शादी का झांसा देकर किया देहशोषण

सहपाठी से प्रेमी बने युवक ने शादी का झांसा देकर किया देहशोषण

Ajmer News. छह साल तक युवती को शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता और आरोपी बचपन से साथ पढ़ रहे थे। आरोपी ने मित्रता में प्रेम का इजहार कर शादी का झांसा दिया। फिर पीडि़ता का 6 साल तक देहशोषण करता रहा। शादी से इन्कार के बाद अब पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रकरण में अनुसंधान कर रही है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके साथ पढ़ता था। एक स्कूल व एक कक्षा में पढ़ाई के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोपी ने स्कूल की दोस्ती में एक दिन प्यार का इजहार किया। वह भी आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी ने 2019 में शादी करने का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसके इनकार पर आरोपी ने उसको शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसको झांसा देकर कैफे में ले गया। जहां उसने उसके साथ पहली मर्तबा देहशोषण किया।

ये भी पढ़ें...ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी हरियाणा जेल से गिरफ्तार

छह साल से लगातार देहशोषण

पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उससे करीब 6 साल से देहशोषण कर रहा है। इस दौरान आरोपी अजमेर के अलग-अलग होटल, कैफे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। अब जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीडि़ता ने अब आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।