29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल साइट पर भेजे गंदे मैसेज, पढऩे वाले भी हुए शर्मसार

मैसेज, वीडियो या अन्य सामग्री साइबर क्राइम के तहत आती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 May 2019, 8:44 AM IST

mobile message

सोशल साइट पर भेजे गंदे मैसेज, पढऩे वाले भी हुए शर्मसार

अजमेर. महिला को सोशल साइट पर अश्लील भेजने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मामले में रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अश्लील मैसेज भेजने और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि भगवान गंज क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पिछले दिनों मामले में शिकायत दी। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि भगवान गंज क्षेत्र में ही रहने वाले पृथ्वीराज नामक युवक उसे गत दिनों सोशल साइट पर अश्लील मैसेज भेजकर अभद्र व्यवहार कर रहा है। मामला यही नहीं थमा। आरोपी पृथ्वीराज ने उसको अश्लील मैसेज वाले ग्रुप में जोड़ दिया।

तुरन्त करें कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज, वीडियो या अन्य सामग्री साइबर क्राइम के तहत आती है। इसको लेकर आमजन को अलर्ट रहना चाहिए। मामलों से डरने के बजाय तत्काल पुलिस थानों में शिकायत देनी चाहिए।

यूं रहें सावधान....

-सोशल साइट्स पर आने वाले भद्दे मैसेज को करें इग्नोर

-किसी भी गंदे ग्रुप से नहीं जुड़ें

-पुलिस की साइबर क्राइम को तत्काल दें सूचना

-साइबर एक्सपर्ट की तत्काल लें मदद

-जानकारी नहीं होने पर तकनीकी विशेषज्ञों से करें चर्चा