अजमेर. बजरी के अवैध खनन के लिए न्यायालय, राज्य सरकार, जिला पुलिस प्रशासन भले सख्ती दिखा ले लेकिन खनन विभाग कितना सजग है उसका नजारा रविवार को देखने को मिला। रामगंज थाना पुलिस ने बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ा। कार्रवाई के 12 घंटे बाद भी खनन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। पुलिस ने सम्पर्क किया तो आज तो संडे है का जवाब देकर कार्रवाई को चलता कर दिया।