
दो साल से भाई से दूर ये बहन स्काइप पर करती हैं रक्षाबंधन सेलिब्रेट
अजमेर. बचपन के दिन भी क्या दिन होते हैं । बहन भाई का लडऩा झगडऩा , रूठना - मटकना फिर कभी बहन का भाई को तो कभी भाई का बहन को मनाना। ये सब खट्टी -मीठी यादें ही रह जाती हैं जब हम थोड़े बड़े हो जाते हैं। और खासतौर पर ऐसी यादें एक बहन को रक्षा-बंधन के त्यौहार पर विशेष रूप से रूला देती हैं जब उसका प्यारा भाई इस पावन त्यौहार पर उससे दूर हो किसी कारण से ।
ये एक ऐसा दिन होता है जब भाई -बहन देश या विदेश के किसी भी कोने में क्यों ना हो पर यादों में दिल से साथ होते हैं । जो राखी पर मिल नहीं पाते हैं वो अपनी प्यार भरी सौगात इंटरनेट के जरिए भेज देते हैं। आधुनिक युग में रिश्ते और परंपराएं इंटरनेट के माध्यम से जीवित हैं। सोशल मीडिया और ऑन लाइन का बढ़ता टेंड रिश्तों में दूरियां मिटाने का सबसे अच्छा साधन बनता जा रहा है।
वेबसाइट के जरिए भेजती हैं राखी-
रिनी नरू का ने बताया कि मेरा छोटा भाई ईशान नरूका ऑस्टेलिया में पढऩे के लिए गया है । इस बार मेरी उसके बिना दूसरी राखी है । मैं अपने भाई को राखी पर बहुत मिस करती हूं। वेबसाइट के जरिए अपने प्यारे भाई के लिए राखी, चॉकलेट,मिठाई और कार्ड पसंद करके भेजती हूं। थैंक्स है इंटरनेट का जिसके जरिए हम कुछ ही पलों में वर्चुअल राखी दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकते हैं ।
स्काइप पर करती हैं राखी सेलिब्रेट-
रिनि ने बताया कि वे स्काइप के जरिए अपने मम्मी - पापा के साथ राखी सेलिब्रेट करती हैं । और ऑनलाइन चेंङ्क्षटंग कर ये त्योहार मनाते हैं। स्काइप पर अपने भाई को टीका लगाकर राखी बांधने से लेकर मिठाई खाने तक पल पल की तस्वीरें देखकर नम आंखों से सेलिब्रेट करती हैं। इस रिश्ते की कोई मिसाल हो ही नहीं सकती। उन्होंने बताया कि राखी के अवसर पर दूर रहकर कुछ ऐसी यादें जब स्काइप पर चैटिंग करते हैं तो फिर से ताजा हो जाती हैं और बहुत रूला देती हैं ।
वो भाई ही नहीं बल्कि मेरा अच्छा दोस्त भी है-
रिनि बताती हैं कि ईशान मेरा भाई ही नहीं बल्कि एक सच्चा दोस्त भी है । कई जगह मेरा राजदार भी है । कई ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें मैं सिर्फ अपने भाई से ही शेयर कर पाती हूं और मैं कई बार उसे बहुत मिस करती हूं। तमाम नोंकझोंक के बीच भी जो रिश्ता बना रहता है वह है भाई बहन का रिश्ता ।और मैं चाहती हूं मेरा भाई जहां भी रहे खुश रहे और खूब सुख-समृद्धि प्राप्त करें।
Published on:
26 Aug 2018 02:05 pm
