28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: 20 मिनट के म्यूजिकल फाउंटेन शो के नाम पर 2 करोड़ खर्च

म्यूजिक के नाम पर स्पीकर लगाकर बजाए जाते हैं फिल्मी गाने बंद होते ही निराश लौटना पड़ता है लोगों को

2 min read
Google source verification
Floatine fountain

फाउंटेन

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्य प्रोजेक्टों की तरफ ही बहुप्रचारित ऐतिहासिक आनासागर झील के किनारे पानी में स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट हवाई किला साबित होता नजर आ रहा है। वैशाली नगर रोड स्थित पुरानी चौपाटी पर करीब 2 करोड़ रूपए खर्च कर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। यहां म्यूजिकल के नाम पर स्पीकर लगाकर फिल्मी गाने बजाए जाते हैंं। म्यूजिकल फाउंटेन 24 घंटे में केवल 20 मिनट (शाम 7.40 से 8 बजे तक) ही संचालित हो रहा है। शहर के दूर दराज के क्षेत्र से म्यूजिकल फाउंटेन देखने आने वाले लोगों को फाउंटेन बंद होते ही निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्हें न तो पानी में लहरें उठती नजर आती है और ना ही म्यूजिक पर झूमती हुई। इसके अलावा पानी का धुंआ भी लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में करोड़ों खर्च होने के बाद भी लोगों को इस प्रोजेक्ट का लाभ नही मिल रहा।

कचरे से अटा पड़ा है आनासागर

आनासागर में चौपाटी व पाथ-वे को जोडऩे के लिए लगाए गए फ्लोटिंग ब्रिज के दोनो तरफ बड़ी मात्रा में पानी में कचरा फैला हुआ है। फाउंटने के पास भी पानी पर कचरा गंदगी तैरती नजर आ रही। इसके अलावा जेटी के पास आना सागर में लगाए गए गेट पर कचरे का ढेर लगा है। इसमें से उठती दुर्गंध लोंगों को परेशानी हो रही है।

चौपाटी की रेलिंग भी टूटी

चौपाटी पर आनासागर के किनारे दीवार पर बनाई गई रेलिंग भी टूट गई है। इससे लोगों खासकर बच्चों के पानी में गिरने की आशंका बनी हुई है। यहां हिरण, बाघ आदि की प्रतिमाएं भी टूटी हुई हैं।

चौपाटी पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं

चौपाटी पर पर्याप्त रोशनी का अभाव है। कुछ लाइटें बंद है तो अधिकतर कचरे गंदगी से अटी पड़ी है। इससे चौपाटी पर अंधेरा रहता है।

बंद पड़े हैं एडीए के फाउंटेन

चौपाटी पर हाल ही अजमेर विकास प्राधिकरण ने करीब 30 लाख रूपए खर्च कर जीर्णोद्धार का काम किया है। लेकिन चौपाटी पर प्राधिकरण के फाउंटेन बंद पड़े हैं। इनमें काई युक्त पानी भरा हुआ है। यदि यह फाउंटने भी चलें तो चौपाटी पर आने वाले लोगों को अलग ही नजरा देखने को मिलेगा।

यहां भी म्यूजिकल फाउंटने की योजना

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर शहर में 5.87 करोड़ की लागत से तीन अलग-अलग स्थानों आनासागर लेक फ्रंट, रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी पर भी म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की योजना है। वैशाली नगर पुरानी चौपाटी पर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जा चुका है।

शो चलाना नहीं बिजली बचना प्राथमिकता

अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाश शर्मा का कहना है 20 मिनट का एक शो चलाया जा रहा है। नगर निगम यहां टिकट की व्यवस्था करेगा। गाने कौन से बजाए जाएंगे इसके लिए कमेटी गठित हुई थी। बिजली की बचत के लिए शो सीमित समय के लिए चलाया जा रहा है।

read more: राजस्व मंडल ने जारी किया स्पष्टीकरण, काम पर लौटे राजस्व अधिवक्ता