
अजमेर/बिजयनगर @ पत्रिका। Job Scam: जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को बिजयनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि बिजयनगर थाने में नरेन्द्र, महेश, विपुल व साबिर आदि ने गत वर्ष ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के हनुतिया निवासी हरिकिशन राठी, कैलाश चन्द व नरेंद्र सिंह शेखावत आदि ने एसएमएस हॉस्पिटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लगभग 15 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।
अनुसंधान के बाद पुलिस ने पूर्व में हरिकिशन व कैलाश चन्द को गिरफ्तार किया था। जबकि गिरोह का सरगना डिग्गी थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र सिंह शेखावत फरार था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : टमाटरों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, बिक रहे सौ रुपए किलो
संदिग्ध परिस्थिति में घूमते छह गिरफ्तार
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते छह जनो को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूमते हुए अजमेर निवासी सोहेल व जायद, गुलाबपुरा निवासी शहजाद व याकूब तथा जयसिंहपुरा निवासी कानाराम व लोकेश को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया।
Published on:
02 Jul 2023 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
