
अजमेर. मुख्यमंत्री के अजमेर दौरे में सियासी रंग भी नजर आए। जहां मंच पर खेल मंत्री अशोक चांदना सीएम के नजदीक दिखाई दिए, वहीं कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हेलीपेड पर जाने से रोक दिया। इसको लेकर कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से बहस भी हुई, हालांकि गहलोत ने लौटते वक्त कांग्रेसियों से मुलाकात की।कांग्रेसी गहलोत का स्वागत करने हेलीपेड़ पहुंचे। विजय नागौरा, अनुज टंडन, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल, पवन ओड आदि का नाम सूची में नहीं होने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने राज्य में सरकार होने का हवाला दिया, पर पुलिस अफसरों ने बगैर अनुमति हेलीपेड तक जाने की इजाजत नहीं दी। कांग्रेस की कई महिला नेत्रियां भी नहीं मिल सकीं।
यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, डॉ. राजकुमार जयपाल, महेंद्र गुर्जर, कमल बाकोलिया, पार्षद नौरत गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी देवी कोली, लक्ष्मी बुंदेल व अन्य।
बांधे सीएम की तारीफों के पुल
खेलमंत्री चांदना ने सीएम की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि गहलोत ने सबको कुछ ना कुछ दिया है। वह कहते हैं तुम मांगते थक जाओगे, मैं देते नहीं थकूंगा। आज लोग राजस्थान को टॉप स्टेट मानने लगे हैं। यह देख गहलोत भी मुस्कुराते नजर आए। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा, जिला कलक्टर अंशदीप, आईजी रूपिंदर सिंघ सहित अन्य ने स्वागत किया। संचालन डॉ. ज्योति जोशी ने किया।
Published on:
22 Apr 2023 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
