
raghu sharma fine politician
रक्तिम तिवारी/अजमेर।
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा व भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा सहित 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को हो रहा है। लोकसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को नसीराबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है।
कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा राजनीति के धुरंधर खिलाडी़ माने जाते हैं। रघु शर्मा ने सबसे पहले छात्रसंघ से राजनीति शुरू की थी। वे 80 के दशक में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न जिम्मेदारी निभाई। रघु शर्मा ने सबसे पहले 1992-93 में भिनाय विधानसभा क्षेत्र से सांवरलाल जाट के खिलाफ चुनाव लड़ा। लेकिन वे चुनाव हार गए।
इसके बाद एकबार फिर जाट और रघु आमने-सामने हुए लेकिन फिर भी रघु को सफलता नहीं मिली। इस दौरान रघु ने जयपुर में गिरधारीलाल भार्गव के खिलाफ सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में कामयाबी नहीं मिली। यहां से भार्गव करीब 5 बाद सांसद बने थे।
2008 में बदली किस्मत
डॉ. रघु शर्मा ने 2008 में कांग्रेस से केकड़ी विधासनभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इन चुनाव ने उनकी किस्मत बदल दी। शर्मा पहली बार विधायक बने। तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें 2009-10 में रघु को विधानसभा में सरकार का मुख्य सचेतक बनाया।
वे 2013 तक इस पद पर रहे। डॉ. रघु शर्मा ने 2013 में केकड़ी से फिर चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार भाजपा के क्षत्रुघ्न गौतम ने उन्हें 8 हजार वोट से हराया। उस चुनाव में कांग्रेस के बागी बाबूलाल सिंगारिया के खड़े होने के कारण रघु को नुकसान हुआ था।
बढ़त बनाई रघु ने
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कुल 1925 ईवीएम खुली हैं। शाम तक यह तय होगा कि अजमेर का नया सांसद कौन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल की अगुवाई में मतगणना जारी है। डॉ. रघु शर्मा ने 11 राउन्ड की वोट गणना में करीब 29 हजार से ज्यादा की बढ़त बना ली है। भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा पीछे चल रहे हैं। उन्हें केवल नसीराबाद क्षेत्र से ही बढ़त मिली है। शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. रघु शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं।
अजमेर से यह रहे सांसद
ज्वाला प्रसाद शर्मा, मुकुटबिहारी लाल भार्गव, बी. एन. भार्गव, आचार्य भगवान देव, विष्णु मोदी, रासासिंह रावत, प्रभा ठाकुर, सचिन पायलट और अन्य। इनमें से ज्वाला प्रसाद शर्मा स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। उनकी पत्नी क्रांति देवी भी स्वतंत्रता सेनानी थी।
Published on:
01 Feb 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
