5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये बुलाना चाहते हैं वसुंधरा राजे को, अब तक नहीं पाया है टाइम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
vasundhra raje

vasundhra raje

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन का अता-पता नहीं है। छात्रसंघ पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बुलाना चाहते हैं। लेकिन व्यस्तता के चलते फिलहाल उन्होंने समय नहीं दिया है।

बीते साल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोकेश गोदारा छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा शिवनेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, राहुल राजपुरोहित महासचिव और निहारिका उपाध्याय संयुक्त सचिव पद पर जीती हैं। अब छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन होना है।

व्यस्त हैं पूर्व सीएम
छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा सहित अन्य पदाधिकारी बीती 16 जनवरी को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिले थे। व्यस्तता के चलते राजे से छात्रसंघ को समय नहीं मिल पाया है। इन दिनों छात्रसंघ पदाधिकारी भी सेमेस्टर परीक्षाओं में व्यस्त हैं। मालूम हो कि मौजूदा छात्रसंघ कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 अप्रेल को खत्म होगा।

2012 में आई थी राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2012 में भी विश्वविद्यालय आई थीं। उन्होंने तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष विकास चौधरी के निमंत्रण पर कार्यालय का उद्घाटन किया था। संयोग से उस साल विश्वविद्यालय कार्यवाहक कुलपति के भरोसे संचालित था। इस बार कुलपति है, लेकिन उनके कामकाज पर राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है।