29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान हो जाइए नेताजी…नहीं किया ये काम तो स्टूडेंट्स करेंगे आपका ऐसा हाल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Oct 2018, 11:13 AM IST

alert for politicians

alert for politicians

अजमेर.

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर की मान्यता को लेकर काफी समय से चली आ रही मान्यता की मांग को लेकर विधि छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुरलीधर बेनीवाल के नेतृत्व में विधि और प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्रों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इसके अलावा छात्राओं ने नेताओं को चेता भी दिया है। अगर जल्द से मान्यता नहीं मिली तो किसी भी नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बेनीवाल ने बताया कि विधि महाविद्यालय की मान्यता को लेकर काफी समय से ज्ञापनों के माध्यम से प्रदेश व केन्द्र के नेताओं का ध्यान आकृष्ठ किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान सरकार कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। चौधरी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

छात्रों ने दी चेतावनी

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुरलीधर बेनीवाल व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक दायमा ने चेतावनी दी कि छात्रसंघ छात्र हितों की अनदेखी करने पर भविष्य में आने वाले किसी राजनेता का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर हिम्मत सिंह, पप्पूराम, महेन्द्र चौधरी, किरण शर्मा, पूजा व भारती मौजूद रहे।

परिन्दा भी नहीं घुस पाएगा पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को अजमेर और पुष्कर यात्रा से पूर्व राज्य के उच्चस्तरीय अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (स्पेशल) लॉ एंड ऑर्डर एन.आर.के. रेड्डी ने पुष्कर के मेला मैदान में बन रहे हैलीपेड तथा ब्रह्मा मंदिर का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ सहित पुलिस कप्तान राजेश सिंह, जिला कलक्टर आरती डोगरा के साथ सर्वप्रथम मेला क्षेत्र में बनाए जा रहे हेलीपेड का मौका देखा तथा यहां पर की जाने वाली सुरक्षा पर विचार विमर्श किया।

इसके बाद अधिकरियों ने ब्रह्मा मंदिर में 24 करोड़ रुपए की लागत से बने रहे एन्ट्री प्लाजा का मौका देखा। चर्चा के मुख्य बिन्दु प्रधानमंत्री मोदी को बिना अवरोध सुरक्षात्मक तरीके से हैलीपेड से ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह तक लाने तथा मंदिर से ही एन्ट्री प्लाजा का अवलोकन कराने पर फोकस रहा। इसके अलावा उन्होंने अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली सभा स्थल का जायजा लिया।

गर्भ गृह से सीढिय़ां चढकऱ छत से देखेंगे एन्ट्री प्लाजा...
उच्च अधिकारियों के दौरे में तय किया गया है कि प्रधानमंत्री सर्वप्रथम ब्रह्मा मंदिर पूजा अर्चना करने के बाद गर्भ गृह के पास बनी सीढिय़ों से चढकऱ़ छत पर जाएंगे तथा छत से ही एन्ट्री प्लाजा का अवलोकन करेंगे।

एन्ट्री प्लाजा निर्माण पूरा करने में लगे 200 श्रमिक

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों ब्रह्मा मंदिर परिसर में 24 करोड़ की लागत से बन रहे एन्ट्री प्लाजा का लोकार्पण होना तय है। इससे पूर्व एन्टी प्लाजा निर्माण को पूरा करने में करीब 200 से अधिक श्रमिक दिन रात काम में जुटे हैं। यही कारण है कि प्लाजा की रौनक बदलने लगी है। लाल पत्थरों से एन्ट्री प्लाजा का स्वरूप निखरने लगा है।