5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपको भी लगता है RBSE बोर्ड परीक्षा में मिले हैं आपको कम अंक तो आप भी करवा सकते हैं कॉपी की संवीक्षा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाओं में किसी विषय में कम अंक आने पर संशय हो तो विद्यार्थी उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा करा सकते हैं।
2 min read
Google source verification

अजमेर . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाओं में किसी विषय में कम अंक आने पर संशय हो तो विद्यार्थी उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा करा सकते हैं। संवीक्षा के तहत उत्तरपुस्तिकाओं को दुबारा जांचने की सुविधा तो नहीं है अलबत्ता उत्तरपुस्तिका में मिले अंकों की री-टोटलिंग, उत्तरपुस्तिका के अंदर विभिन्न प्रश्नों में दिए अंक और मुख्य पृष्ठ पर अंकतालिका में भिन्नता, किसी प्रश्न में अगर अंक नहीं दिए तो उसका समाधान किया जाएगा।

सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम शुक्रवार को जारी किया जा चुका है। उत्तरपुस्तिका की संवीक्षा के बिना विलंब शुल्क के आवेदन 11 जून तक किया जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून तय है। परीक्षार्थियों को इसके लिए किसी ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञान व वाणिज्य पर विलंब शुल्क

सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए संवीक्षा आवेदन के लिए अब विलंब शुल्क चुकाना होगा। विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। इसके लिए बिना विलंब शुल्क के संवीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून समाप्त हो चुकी है। अब 7 जून तक विलंब शुल्क के साथ संवीक्षा आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें.....पेयजल किल्लत अब सहन नहीं

अजमेर. गर्मी बढऩे के बावजूद शहर में पेयजल किल्लत लगातार दो माह से बनी हुई है। जलदाय विभाग अब तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं करवा रहा। बिजली व पेयजल के लिए प्रशासन अब भी संवेदनशील नहीं हुआ तो अगले सप्ताह से कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फ र भारती ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के निर्देश पर अगले सप्ताह से कांग्रेस बड़़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि जलदाय विभाग के आला अधिकारी शहर में नियमित जल सप्लाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं आमजन परेशान है। पानी की किल्लत के कारण लोगों को दूर दराज से खारा पानी पी रहा है। कच्ची बस्तियों एवं दूरदराज के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

समस्या में जनता को नेतृत्व प्रदान कर जनता की लड़ाई को निर्णायक रूप से लड़ेगी। अजमेर में पिछले 2 माह से पेयजल संकट है। बीसलपुर परियोजना से पर्याप्त पानी नहीं आने की वजह परियोजना के ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस का काम देख रही कंपनी की लापरवाही है। कांग्रेस पूर्व में जलदाय विभाग में अधिकारियों के घेराव उसके बाद सांसद रघु शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर मटका फ ोड़ आंदोलन किया इस सब के बावजूद प्रशासन एवं जलदाय विभाग जलापूर्ति को नियमित नहीं कर सके हैं। कांग्रेस के पास जनता की लड़ाई सड़कों पर लडऩे के सिवा दूसरा रास्ता नहीं है। जिला प्रशासन जलदाय विभाग के अधिकारियोंं के साथ समन्वय स्थापित कर 1 सप्ताह के भीतर इस जटिल समस्या का स्थायी समाधान नहीं करने पर कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करेगी।