
सूफी रंग फेस्टिवल में कलाकारों को पुरस्कृत करते अतिथि।
अजमेर. ख्वाजा की नगरी अजमेर में सूफियत की महक से सूफी इंटरनेशनल फेस्टिवल गुलजार हो गया। दरगाह के महफिल खाने में आयोजित फेस्टिवल में कलाकारों के हुनर से अकीदतमंद रूबरू हुए और रंगमंच पर सूफी रंग नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकिदतमंद शामिल हुए।
सैयद सलमान चिश्ती, दरगाह कमेटी और अंजुमन के तत्वावधान में आयोजित सूफी फेस्टिवल का आगाज तिलावत ए कुरान से हुआ। फेस्टिवल में देश-दुनिया के ख्यातनाम कलाकारों ने शिरकत की।
इस मौके पर एक से बढक़र एक पेश की गई सूफी कव्वाली, रंग और अन्य प्रस्तुतियों ने अकीदतमंद को सराबोर कर दिया। इधर कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन कर्ताओं ने ख्वाजा साहब की दरगाह को भाईचारा, अमन और सूफियत का संदेश देने वाला केंद्र बताया। इस दौरान फेस्टिवल में आए कलाकारों और अतिथियों की दस्तारबंदी की। कार्यक्रम में कौमी एकता की भी झलक देखने को मिली। लोग प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू हुए।
Updated on:
10 Nov 2019, 5:38 PM IST
Published on:
10 Nov 2019, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.