Ajmer Rain: अजमेर में शनिवार सुबह से बारिश के चलते मलुसर रोड स्थित कृष्ण कन्हैया कॉलोनी में कृष्ण कन्हैया मंदिर का पीछे का आधा हिस्सा बावड़ी में गिर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मंदिर के प्रतिमाओं को क्षेत्र वासियों व नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित निकाला गया। नगर निगम की जेसीबी द्वारा कुछ ही मिनट में जर्जर मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया।