
temprature increase rapidly in ajmer 2017
वैशाख में जमकर आग बरस रही है। रविवार को भी कड़कती धूप और गर्म हवाओं ने कहर बरपाया। पारा उछलता हुआ 43 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी ने अप्रेल में ही मई-जून जैसा एहसास करा दिया। सुबह से देर शाम तक गर्माहट बनी रही।
सुबह से ही तेज धूप ने चैन नहीं लेने दिया। झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के आगे लोग बेबस दिखे। दोपहर में सड़कों और बाजारों ने कफ्र्यू जैसा हाल रहा। शाम तक सूरज की प्रचंडता बनी रही। न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री रहा। ऐसे में रात को भी पसीने छूटते रहे।
पांच दिन में 40 डिग्री के पार
अप्रेल के शुरुआत में पारा 35 से 39.8 डिग्री के बीच था। पिछले एक सप्ताह में गर्मी और धूप की प्रचंडता बढ़ गई। पांच दिन से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। जेठ और आषाढ़ की तरह झुलसाती धूप और हवा में गर्माहट भी महसूस हो रही है। अप्रेल में बीते दस साल में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा है।
पिछले साल 19 मई को था 43 डिग्री
बीते साल 19 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री था। यह बढ़ता-बढ़ता 19 मई को 46.5 डिग्री पर पहुंच गया था। इस बार अप्रेल में ही गर्मी कहर बरपा रही है।इससे मई-जून में हालात विकट होने के आसार हैं। इस दौरान आमतौर पर चक्रवाती परिसंचार और पश्चिम विक्षोभ में कम दबाव के चलते बरसात भी होती रही है। ऐसा नहीं हुआ तो पारा पिछले साल का 46.5 डिग्री का रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।
पिछले दिनों में तापमान
12 अप्रेल-40.5
13 अप्रेल-42.0
14 अप्रेल-42.5
15 अप्रेल-42.3
16 अप्रेल-43.0
अप्रेल में दस साल का पारा
(1 से 16 अप्रेल)
2008 : 33 से 38 डिग्री2009 : 34 से 36.7 डिग्री2010 : 35 से 37.2 डिग्री2011 : 30 से 37 डिग्री2012 : 29.9 से 38.0 डिग्री2013 : 35.0 से 37.8 डिग्री
2014: 33.8 से 38.9 डिग्री
2015 : 32.1 से 38.22016 : 34.4 से 39.8
2017 : 39.8 से 43.0
Published on:
17 Apr 2017, 5:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.