7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Death News……..कहीं इन्हें जहर तो नहीं दे दिया गया

गोवंश की मौत पर हत्या की आशंका! मुंह से झाग व नथुनों से खून निकलने के बाद तडफ़ कर हुई मौत

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 11, 2020

अजमेर / जूनियां. क्षेत्र में गोवंश(govansh) की मौतें बढऩे से पशुपालकों में नाराजगी व भय व्याप्त है। बीड़ के बालाजी के आसपास इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं। मौके पर गायों के मुंह से झाग व नथुनों से खून निकलता देखा गया। इस दौरान गायों ने तडफ़ कर दम तोड़ दिया। सूचना पर पशु चिकित्सक मोती लाल घटनास्थल पर पहुंचे,लेकिन एक भी गाय को नहीं बचाया जा सका।

Read More: बैकुंठी यात्रा : 126 वर्षीय महन्त रामकृपाल शरण की बैकुंठी में यूं उमड़े श्रद्धालु- देखें वीडियो

ग्रामीण राधेश्याम, बलराम सैनी,अभिषेक, सुनील कुमार, मुकेश कीर, खुशीराम मेघवंशी धनराज, रमेश सहित कई ग्रामीणों ने केकड़ी थाने जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गायों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। केकड़ी पुलिस(kekdi police) थाने से संपतराज व कजोड़ ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। केकड़ी से पशु चिकित्सा अधिकारी(Veterinary officer) अमित कुमार पारीक ने भी मृत मवेशियों की जांच की।

Read More: कार की टक्कर से गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने ...

....कहीं जहर तो नहीं दिया

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गोवंश को किसी ने जहर दिया है। इन दिनों खेतों में रबी फसल लहलहा रही है। गोवंश के झुंड खेत पर जाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे नाराज खेत मालिक कहीं गोवंश को जहर तो नहीं दे रहे हैं। कुछ लोगों को इसकी भी आशंका है कि रबी फसल पर कीटनाशक दवा का छिडक़ाव किया गया है। साथ में अधिक चराई से भी अपचन की स्थिति में गायों की मौत संभव है। फिलहाल मृत गायों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।

Read More: Panther terror : अब गुढ़ा की पहाडिय़ों में पैंथर का आतंक ,दिनदहाड़े दबोच ले गया बकरी