
अबपहाडिय़ों में पैंथर
अजमेर. भूडोल-लाडपुरा से सटे ग्रामीण इलाके में इन दिनों पैंथर ने आतंक (Panther terror) मचा रखा है। पैंथर पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर मवेशियों को शिकार (Cattle hunting) बना रहा है। गुरुवार दोपहर गुढ़ा गांव में दिनदहाड़े पैंथर बकरी दबोच ले गया। चरवाहे ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद पैंथर बकरी ले गया।
Read More : Winter 2020: उफ्फ ये सितमगर सर्दी......
भूडोल के निकटवर्ती गांव गुढ़ा में गुरुवार को पैंथर ने दिनदहाड़े बकरियों की रेवड़ पर हमला कर दिया। चरवाहे लेखराज रावत ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन पैंथर झुंड से एक बकरी को दबोच ले गया। यहां गांव के सूरज और गुमान ने भी घटना को देखा। ग्रामीण लतीफ खान ने बताया कि करीब 15 दिन पहले पैंथर को रिहायशी क्षेत्र में देखा गया। इसके बाद गुरुवार को फिर पैंथर ने मवेशी को शिकार बनाया। खान ने बताया कि मामले में पूर्व में भी वन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन विभागीय टीम निरीक्षण कर लौट गई जबकि ग्रामीण पैंथर के आतंक से दहशत में हैं।
Read More : अब नागपहाड़ी पर किया पैंथर ने बछड़े का शिकार
इसलिए आते हैं बस्ती की ओर
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी पैंथर बाड़े में बंधे मवेशियों पर हमला कर चुका है। वन विभाग की टीम ने पहुंच कर पगमार्क लिए। इसमें गुढ़ा क्षेत्र में मादा पैंथर के साथ दो शावक की मौजूदगी सामने आई। इधर वन अधिकारियों के मुताबिक सर्दी में भूख ज्यादा लगने के कारण पैंथर जैसे वन्यजीव बस्ती की तरफ आ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को ही एहतियात बरतने की जरूरत रहती है।
मवेशी के मिले अवशेष, लगाया पिंजरा
पैंथर की ओर से शिकार करने का दावा
ब्यावर. ग्राम सरवीना के निकट स्थित कालाधड़ा के जंगल में पुरानी खान के पास एक मवेशी के अवशेष मिले है। ग्रामीणों का दावा है कि इस मवेशी का शिकार पैंथर ने किया है। गत दिनों गश्त के दौरान इस जंगल में पैंथर की हलचल दिखी थी। वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है।
Updated on:
10 Jan 2020, 1:05 PM IST
Published on:
10 Jan 2020, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.