
मदनगंज-किशनगढ़. अजमेर रोड पर बुधवार रात को चोरों ने एक शोरूम और दो दुकानों के ताले तोड़कर एक मोटरसाइकिल सहित हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म होने पर चोर मोटरसाइकिल को खोड़ा गणेश रोड पर छोड़कर भाग गए। शोरूम और दोनों दुकानों के ताले तड़के 3 से 4 बजे के बीच तोड़े जाने की बात सामने आई है। जनरल स्टोर में लगे सीसी टीवी कैमरे में तीन युवक कैद हुए हैं। इसमें दो युवकों ने दुकान के अंदर से सामान समेटा, जबकि एक युवक मोटरसाइकिल पर बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। एक रात में एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है। शोरूम और दुकानदारों को चोरी का पता गुरुवार को सुबह लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
केस- 1 अजमेर रोड आदर्श नगर स्थित मोटर साइकिल शोरूम के चोरों ने ताले तोड़कर यहां से एक एलईडी, 5 ऑयल के कर्टन, एक पुरानी मोटर साइकिल, करीब 15 लीटर पेट्रोल, 8 हेलमेट सहित कई कागजात आदि चुराकर ले गए। चोरों ने मोटरसाइकिल को खोड़ा गणेश रोड पर पटक दिया। शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वह बंद हो गए। चन्द्रेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत भी दी है।
केस- 2
अजमेर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड के पास एक जनरल स्टोर के भी चोरों ने ताले तोड़े। चोरों ने वहां से एक रुपए, पांच रुपए और 10 रुपए के सिक्कों से भरी थैली, सिगरेट, चॉकलेट और गुटखे आदि के पैकेट आदि चुराकर ले गए। चोरों ने नकदी सहित करीब 25 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर जनरल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। अमित गिदवानी की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।
केस- 3
खोड़ा गणेश रोड स्थित एक मिष्ठान भण्डार के चोरों ने ताले तोड़े। सवाई सिंह ने बताया कि चोरों ने वहां पर रखे मोतीचूर के लड्डू और रबड़ी सहित कई मिठाइयां खाई और शेष मिठाइयों को बाहर पटक गए। चोरों के बारे में जानकारी गुरुवार को सुबह मिली।
एटीएम चोरों को भी नहीं चला पता
अजमेर रोड स्थित कृष्णापुरी के सामने से 9 जनवरी को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम लूटने वालों का भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। एटीएम में 8.52 लाख रुपए भरे हुए थे। लुटेरे एटीएम को खाली कर खोड़ा गणेश रोड पर पटक कर भाग गए। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है।
Published on:
15 Mar 2018 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
