28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदा काम कर रही थीं ये महिलाएं, लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा तो शहर भर में मच गया हंगामा

हमीरपुर जिले का मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 15 Mar 2018, 8:01 PM IST

hamirpur crime news

हमीरपुर. अगर आप बैंक में पैसे निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइये, क्योंकि हो सकता है कि आप के पास में खड़ी कोई मासूम सी दिखने वाली महिला आपकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दे। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले में देखने को मिला। हकीकत सामने आते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामला जिला मुख्यालय की भारतीय स्टेट बैंक शाखा का है। एसबीआई की हमीरपुर ब्रांच में एक गल्ला ब्यापारी तीन लाख रुपये निकालने के लिए बैंक में गया था। व्यापारी ने जैसे ही तीन लाख रुपये बैग में रखे, बगल में खड़ी महिला ने रुपये पार कर दिये। लेकिन व्यापारी चौकन्ना था। उसने महिला को उसके इरादों में कामयाब नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें : पिता की गैरमौजूदगी में दुकान में लड़की से करता था इश्कबाजी और फिर एक दिन...

रंगे हाथों गिरफ्तार
हमीरपुर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गल्ला व्यापारी ने तीन महिलाओं को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। शहर के छानी इलाके से बैंक का रुपया निकालने आये गल्ला व्यापारी ने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले। उस दौरान उसके आसपास तीन महिलायें थीं। व्यापारी को पहले तो शक हुआ, लेकिन महिलायें काफी शातिर थीं। थोड़ी देर के लिए वो इधर-उधर हो गईं। मौका देखकर महिलाओं ने व्यापारी के बैग से 60 हजार रुपये पार करने की कोशिश की, व्यापारी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

महिलाओं को कोतवाली ले गई पुलिस
व्यापारी ने जैसे ही महिलाओं को पकड़ा, हंगामा मच गया। बैंक मैनेजर भी अपने केबिन से बाहर निकले। बैंक कर्मचारियों और सैकड़ों ग्राहकों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। भागने का प्रयास कर रही महिलाओं को लोगों ने घेर लिया और पुलिस को बुलाकर चोरी का प्रयास कर रही तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों महिलाओं को कोतवाली ले गई।

यह भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही बरसाने लगे गोलियां, जब पुलिस ने किये फायर तो मच गई भगदड़, 25 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग