28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देखते ही बरसाने लगे गोलियां, जब पुलिस ने किये फायर तो मच गई भगदड़, 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, आईजी लखनऊ जोन ने थपथपाई हरदोई पुलिस की पीठ, देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 15 Mar 2018, 4:12 PM IST

bilgram Hardoi

हरदोई. बिलग्राम कोतवाली थान क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेठ हुई, जिसमें पुलिस ने 25 हजार के ईनामी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। आईजी लखनऊ जोन ने हरदोई पुलिस की पीठ थपथपाते हुए 25 हज़ार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना की। विभागीय कामकाज की समीक्षा करने संडीला आए आईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सण्डीला कोतवाली का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि शातिर अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहना चाहिये।

गौरतलब है कि मंगलवार को हरदोई के बिलग्राम कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया था। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार इनामी है।

एसपी विपिन मिश्र बोले- बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे बदमाश
हरदोई जिले के एसपी विपिन मिश्र ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली इलाके में दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने उन्हें ललकारते हुये आत्म समर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की इसमें एक बदमाश घायल हुआ, जिसकी पहचान राजेन्द्र निवासी कैथोलिया शहर कोतवाली के रूप में हुई है। उसका साथी बदन सिंह भी पकड़ा।

घटनास्थल से बरामद हुईं ये चीजें
एसपी ने बताया कि घटना स्थल से एक जोड़ी चप्पल, एक मोटरसाइकिल व एक असलहा मिला है। दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश हो रही है।

25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने ऐसा पकड़ा
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया की जरौली नेवादा के पास बाग के अंदर कुछ बदमाशों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो बदमाश पकड़ लिए। पकड़े गए बदमाश डीके पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित था पकड़ने के लिये।