4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल, अब इन सभी 8 सीटों पर बदल जाएगा सियासी समीकरण!

नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होते ही हरदोई में दर्जनों नरेश समर्थकों ने भगवा टोपी पहन ली, जल्द और सपाई होंगे भाजपा में शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 12 Mar 2018, 6:40 PM IST

Naresh Agarwal joins BJP

हरदोई. सोमवार को सपा के नरेश अग्रवाल ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होते ही जिले में नरेश समर्थक दर्जनों सपाइयों ने भगवा टोपी पहन ली। जल्द ही और हरदोई के और सपाइयों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। सोमवार को दिल्ली में ही नरेश अग्रवाल के साथ सदर नगर पालिका के चेयरमैन मधुर मिश्रा और सांडी के चेयरमैन प्रतिनिधि ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। इनके अलावा नरेश अग्रवाल के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हो गये। समर्थकों का कहना है कि नरेश अग्रवाल के भाजपा में आने से हरदोई में साइकिल पंचर हो जाएगी और हर तरफ भगवा ही भगवा दिखेगा।

यह भी पढ़ें : जया बच्चन तो सिर्फ एक बहाना हैं, नरेश का असली निशाना तो डॉ. अशोक वाजपेयी हैं!

नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गये। माना जा रहा है कि उनके बेटे व हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की लहर के बावजूद हरदोई में जिस इकलौती सीट पर अखिलेश की साइकिल दौड़ी थी, उस पर जीत नितिन अग्रवाल ने ही फतेह हासिल की थी। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई जिले में आठ विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही सपा की साइकिल दौड़ी थी। शेष सात सीटों पर भाजपा का ही कब्जा रहा।

यह भी पढ़ें : जनता की नब्ज और सत्ता के साथ की हवा भांप लेने में माहिर हैं नरेश अग्रवाल, इस नेता की इन खूबियों को नहीं जानते होंगे आप

राज्यसभा में टिकट न दिये जाने से नाराज नरेश अग्रवाल ने सपा को बॉय-बॉय कह दिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा, लेकिन मुलायम सिंह यादव और प्रो. रामगोपाल यादव की तारीफ की। नरेश अग्रवाल ने जयाप्रदा के टिकट को सपा छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मेरी हैसियत फिल्मों में काम करने वाली से कर दी गई। इसे मैं बिल्कुल उचित नहीं मानता। नरेश अग्रवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह भाजपा में किसी भी शर्त पर शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा में आये हैं।

यह भी पढ़ें : कभी अखिलेश के लिये तोड़ दी थी शिवपाल से पुरानी दोस्ती, नाराज नरेश अग्रवाल आज भाजपा में होंगे शामिल