29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आया था ट्रेन में सफाई करने और कर गया मोबाइल पर हाथ साफ , टीटीई ने पकड़ा

बेंगलूरु-जोधपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले को टिकट निरीक्षक ने पकडकऱ रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 18 Jul 2019, 4:47 PM IST

TTE caught mobile thief in Train

आया था ट्रेन में सफाई करने और कर गया मोबाइल पर हाथ साफ , टीटीई ने पकड़ा

अजमेर. बेंगलूरु-जोधपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले को टिकट निरीक्षक ने पकडकऱ रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। गत 16 जुलाई को इस ट्रेन में सेना के जवान गणेश बाकासाहेब रुद्रके यात्रा कर रहा था। ट्रेन में सफाई करने के बहाने आए एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल चुरा लिया। मोबाइल चोरी का पता चलते ही यात्री ने टिकट निरीक्षक शुमभ शर्मा को इसकी सूचना दी और चोर का हुलिया भी बताया। टीटीई शर्मा ने तत्काल ट्रेन में उसकी तलाशी ली। चोर एक कोच के गेट पर बैठकर ट्रेन रुकने का इंतजार कर रहा था। टीटीई ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से मोबाइल बरामद हो गया। जवाई बांध स्टेशन पर उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश जेवलिया ने टीटीई शुभम शर्मा को तत्परता से कार्य करने की सराहना की।

Read more : चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

अजमेर. राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को एक युवक को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी रामअवतार चौधरी ने बताया कि बिहार रोहताश कुशडिहरा निवासी सलीम अंसारी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया। चौधरी ने बताया कि गुजरात पाटन राधनपुर मेमदाबाद निवासी भरत भाई पुत्र लाल भाई बासखोड़ा ने शिकायत दी कि स्टेशन स्थित मुसाफिरखाने में अज्ञात चोर उसका मोबाइल ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल झालाराम व सिपाही ने मुख्य भूमिका निभाई।

Read More : दिनदहाड़े भरे बाजार में ठगी - शैम्पू लगाकर वृद्धा की उतरवा ले गए सोने की चूडिय़ां